समाचार

‘योगी’ बने दूल्हे राजा, दहेज में मिला बुलडोजर, पहले दिन काम पर भी लगा दिया – Pics

बेटी की शादी में पिता उसे कई तरह के गिफ्ट या फिर कहे दहेज का सामान देता है। इसमें दहेज में दूल्हे को कार गिफ्ट करने का चलन काफी पुराना है। कई लोग इसे स्टेटस सिंबल के रूप में भी देखते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई शादी में दूल्हा ‘योगी’ उस समय हैरान रह गया जब उसके ससुर ने उसे गिफ्ट में लग्जरी कार की बजाय एक बुलडोजर दिया।

ससुर ने दामाद को दहेज में दिया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तो सीएम योगी और बुलडोजर की खूब सुर्खियां बनी थी। इसके बाद बुलडोजर को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता चला गया। शायद यह इसी क्रेज का कमाल है कि दूल्हे को दहेज में बुलडोजर मिल गया। यह अनोखी शादी 15 दिसंबर को हुई। सौंखर निवासी दूल्हे का नाम योगेंद्र उर्फ योगी है। वह नैवी में जॉब करता है। लेकिन किसान परिवार से ताल्लुक रखता है।

योगी की शादी विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा से सम्पन्न हुई। योगी के रिटायर्ड फौजी ससुर ने शादी में लग्जरी कार की बजाय बुलडोजर को चुना। योगी को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उसके लिए यह सप्राइज़ था। योगी ने तो शादी में दहेज लेने से भी मना कर दिया था। लेकिन ससुर ने अचनक सप्राइज़ दे दिया।

यह थी बुलडोजर देने की वजह

शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस में हुआ। यहाँ जब दुल्हन की बुलडोजर पर विदाई हुई तो हर कोई हैरत भरी निगाहों से देखता रह गया। दुल्हन के पिता परशुराम प्रजापति ने बताया कि उनकी बेटी नेहा अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। यदि भविष्य में उसकी कोई जॉब नहीं लगती है तो वह इस बुलडोजर को को किराए पर चलाकर रोजगार प्राप्त कर सकती है।

दिलचस्प बात ये है कि बुलडोजर को पहले दिन ही रोजगार भी मिल गया। उसे बिवांर में पाइप लाइन की खोदाई के लिए भेजा गया। बुलडोजर वाली यह अनोखी शादी अब मीडिया में छाई हुई है। इसके चर्चे सिर्फ हरिमपुर ही नहीं बल्कि पूरे यूपी और अन्य राज्यों में हो रहे हैं। लोगों को शादी में बुलडोजर देने का आइडीय भी पसंद आया है।

देखा जाए तो एक बुलडोजर की कीमत लाखों में होती है। दुल्हन के पिता चाहते थे कोई भी लग्जरी कार गिफ्ट कर सकते थे। लेकिन उन्होंने बुलडोजर के क्रेज और यूज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। वैसे यदि आपको अपनी शादी में बुलडोजर गिफ्ट में मिल जाए तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

Related Articles

Back to top button