धार्मिक

राशिफल 13 दिसंबर: बजरंगबली की कृपा से 7 राशियों की मेहनत लाएगी रंग, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

आज हम आपको मंगलवार 13 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कारोबार में नई तकनीक पर खर्च बढ़ेगा। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपकी परेशानी कम हो जाएगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अति उत्साह से हानि ना हो, इसका ध्यान रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यवसाय क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। काफी लंबे समय से कामकाज में चल रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। आप ऑफिस के काम से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घरवालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी अपने से ज्यादा उम्मीदें रहेंगी। लक्ष्य प्राप्ति की ओर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। कोई पुरानी टेंशन दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा हासिल करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। अचानक किसी यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कामकाज में मन मुताबिक रिजल्ट देखने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों का दिन भी काफी बेहतर रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी सकारात्मक छवि बनेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में आपके काम आएगा। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। आमदनी बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई बढ़िया मौका हाथ लग सकता है। किसी सरकारी योजना से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी। वैवाहिक जीवन के लिए समय थोड़ा खराब नजर आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। आज आपकी पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। आप मजबूत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।

Related Articles

Back to top button