धार्मिक

आज बन रहा रवि पुष्य योग, इन राशि वालों की समस्याएं होंगी दूर, प्रमोशन की है पूरी संभावना

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से आकाशमंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो उसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज गुप्त नवरात्रि की शुरुआत है और पहले दिल रवि पुष्य योग बन रहा है। इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं रवि पुष्य योग का किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपकी मानसिक परेशानियां कम हो सकती हैं। सरकारी कामकाज सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बेहतरीन पल आएंगे। शुभयोग की वजह से आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग बेहतरीन पल लेकर आया है। व्यापार में भारी धन लाभ हो सकता है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। परिवार में चल रही समस्या का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। राजनीति के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुभ योग फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुभ योग लाभदायक सिद्ध होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं, जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन अति उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों की अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। शुभ योग की वजह से किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वाले लोग अपने जीवन की परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। संतान की सफलता की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपने कामकाज में सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। आप कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आप लगातार सफलता हासिल करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। ज्यादातर समय आपकी यात्राओं में व्यतीत होगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी खास मित्र से गिफ्ट मिल सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी व्यस्त भरा रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में सोच-समझ कर फैसला लीजिए, इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।

Related Articles

Back to top button