बॉलीवुड

सिर्फ सुशांत और कार्तिक ही नहीं, इन अभिनेताओं संग भी चला सारा अली खान का लव अफेयर

सारा अली खान बॉलीवुड की फेमस स्टार किड है। इस समय वे सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल को लेकर गिरफ्तार हुई रिया चक्रवर्ती के बयान की वजह से चर्चा में हैं। रिया ने एनसीबी को बताया कि वे भी ड्रग्स लेती थी। इस खबर से कई फैंस को झटका लगा है। ऐसे में हम आपको सारा के उन कथित लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

सारा ने अपने करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ फिल्म से की थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया था। खबरों की माने तो सुशांत सारा को प्रपोज भी करने वाले थे। ये दोनों एक साथ विदेश ट्रिप पर भी गए थे। हाल ही की खबरों के बाद यह भी शक किया जा रहा है कि सारा और सुशांत साथ में ड्रग्स भी लेते थे।

ईशान खट्टर

कॉफी विद करण शो में सारा ने कहा था कि वे दो फिल्मी भाइयों को डेट कर चुकी हैं। ऐसे में फैंस ने अंदाज लगा लिया कि वे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की बात कर रही हैं। ईशान और सारा पहले ‘दिल बेचारा’ फिल्म में साथ काम करने वाले थे लेकिन बाद में यह सुशांत और संजना सांघी को मिल गई। बात दें कि ईशान और सारा को मीडिया में कई बार एक साथ देखा भी जा चुका है।

हर्षवर्धन कपूर

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में ज्यादा फेमस नहीं है। एक बार मीडिया फोटोग्राफर्स ने दोनों उन्हें और सारा को एक दूसरे का हाथ पकड़े और बेबी बोलते हुए सुना था। इसके बाद पता चला कि दोनों कई बार मिलते हैं। हालांकि दोनों का यह लव एंगल सारा की मम्मी अमृता सिंह को पसंद नहीं आया और बाद में इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया।

वीर पहारिया

‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले सारा राजनेता सुशील कुमार सिंदे के पौते वीर पहारिया को डेट करती थी। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि हम दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप किया है। इन दिनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। खबर तो ये भी थी कि दोनों एक दूसरे से इतनी मोहब्बत करते थे कि सगाई करने की प्लानिंग भी कर रहे थे।

कार्तिक आर्यन

करण जौहर के टॉक शो में सारा ने कहा था कि वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। बाद में दोनों ‘लव आजकल 2’ फिल्म में भी दिखाई दिए। दोनों के साथ में कई फोटोज़ और वीडियोज़ सामने आए। लोगों को ये जोड़ी बहुत पसंद आई। हालांकि बाद में खुलासा हुआ कि ये फिल्म की टिकट सेल्स बढ़ाने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट था।

Related Articles

Back to top button