बॉलीवुड

प्रियंका की इस गलती की वजह से टूटते-टूटते बची थी शादी, 10 साल छोटे पति को लेकर हो गई थी यह बात

1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और निक जोनस (nick jonas) शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने हिंदू और ईसाई धर्म से शादी रचाई थी। ये शादी मीडिया में बहुत छाई थी। आज इनकी शादी को दो साल हो गए हैं। प्रियंका अपने एक्टर और सिंगर पति निक संग अमेरिका में रहती है। हालांकि उनका भारत आना जाना लगा रहता है।

शादी के इन दो सालों ने प्रियंका और निक का रिश्ता बहुत मजबूत हो गया है। प्रियंका उम्र में निक से दस साल बड़ी है लेकिन फिर भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग कमाल की है। प्रियंका की लाइफ में एक पल ऐसा भी आया था जब उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी थी। इस गलती के चलते वह निक जोनस जैसा अच्छा पति खो भी देती।

दरअसल प्रियंका ने निक को गलत ढंग से जज कर लिया था। उन्होंने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में भी किया था। देसी गर्ल ने बताया था कि मैंने निक को अच्छे से जाने बगैर ही जज कर लिया था। वे कहती हैं कि मैंने बुक को उसके कवर से जज करने की भूल की थी जो मुझे कभी नहीं करनी चाहिए थी।

प्रियंका ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि एक दफा निक ने उन्हें ऐसी बात कह दी तो जो सीधा उनके दिल को लग गई थी। एक बार वे और निक दोस्तों संग हैंगआउट कर रहे थे। उस दौरान प्रियंका को काम के सिलसिले में एक मीटिंग में जाना था। ऐसे में वे चाहती थी कि निक उन्हें जाने से रोक लें। इसे लेकर उन्होंने निक को कई हिंट्स भी दिए थे।

इसके बाद निक ने उन्हें कोने में ले जाकर कहा था कि ‘मैं समझ रहा हूं कि तुम क्या चाह रही हो, लेकिन मैं काम के लिए तुम्हें नहीं रोकूँगा। मैं ये बात अच्छे से जानता हूं कि तुमने इस मुकाम पर पहुँचने के लिए बहुत मेहनत की है, इसलिए तुम्हें नहीं रोकूँगा।’ प्रियंका ने कहा था कि ये पहली बार था जब किसी ने उने हार्ड वर्क को इस प्रकार अप्रीशीएट किया था।

वर्तमान में महिलाएं भी एक ऐसा ही पति चाहती हैं जो उनके काम और मेहनत की कद्र करें। उन्हें पूरा मान सम्मान दे। यदि एक मर्द ये करता है तो महिला बहुत खुश होती है। दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होता है। महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद नहीं होते हैं जो उन्हें करियर में आगे नहीं बढ़ने देते हैं।

Related Articles

Back to top button