विशेष

नई नवेली दुल्हन ने फेरे में कर दिया ऐसा काम कि सब जोर जोर से हंसने लगे : देखें वीडियो

कहते हैं पति दुनिया का कितना भी बड़ा या पॉवरफूल आदमी क्यों न हो लेकिन घर की असली बॉस तो बीवी ही होती है। एक पत्नी अपने पति को सही राह दिखाती है। घर में अधिकतर चीजें उसकी मर्जी से ही चलती है। वह आपको एक तरह से लीड करती है। पति भी जीवन के हर मौड़ पर अपनी पत्नी की सलाह ही मानता है।

इस बात से जुड़ा शादी का एक वीडियो भी लोगों को बहुत हंसा रहा है। आमतौर पर लड़कियां शादी के बाद पति पर हुकूम चलाती है। अपनी शादी वाले दिन तो अधिकतर दुल्हनें सीधी सादी और चुप चुप सी ही रहती हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो में दुल्हन फेरे लेते समय कुछ ऐसा कर देती है जिसे देख हर कोई हंसने लगता है।

दरअसल इन दिनों गुरुद्वारे में चल रही है शादी का एक प्यारा सा वीडियो हर किसी को गुदगुदा रहा है। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की शादी के फेरे की तैयारी करते दिखते हैं। हालांकि जब फेरे की बारी आती है तो लड़का गलत दिशा में जाने लगता है। ऐसे में उसकी नई नवेली दुल्हन उसकी शेरवानी का पिछला हिस्सा खींच कर उसे सही राह दिखती है।

दुल्हन ही यह प्यारी हरकत देख वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के सबसे पहले आपको ये मजेदार वीडियो दिखा देते हैं।


इस वीडियो को ट्विटर पर @seriousfunnyguy नाम के एक यूजर ने साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा है – ‘पहला दिन, पहला सबक।’ ट्विटर पर यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अभी तक 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा वह अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाया।


वीडियो के ऊपर लोगों के बहुत मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। मसलन किसी ने कहा ‘ तलवार किसी के हाथ में हो लेकिन बॉस हमेशा बीवी ही होती है।’ फिर एक व्यक्ति लिखता है ‘महिलाओं की सोच हमेशा आगे होती है।’ वहीं एक अन्य कमेंट आता है ‘हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है.. ये इस कहावत का परफेक्ट उदाहरण है।’

वैसे हम लोगों को तो दुल्हन की ये प्यारी सी हरकत बहुत ही अच्छी लगी। अब आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही यदि वीडियो पसंद आए तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Related Articles

Back to top button