बॉलीवुड

करवा चौथ मनाने के लिए एकत्रित हुआ पूरा कपूर खानदान, करीना ने लूटी महफ़िल, देखें तस्वीरें

करवाचौथ का त्योहार वैसे तो पति पत्नी से जुड़ा होता है लेकिन जब इसे पूरा परिवार एक साथ मिलकर मनाए तो मजा और भी दुगुना हो जाता है। परिवार के साथ कोई भी त्योहार मनाने का मजा ही कुछ और होता है। अब बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान (Kapoor Family) को ही ले लीजिए। वे हर फेस्टिवल एक साथ मिलकर मनाना पसंद करते हैं। ऐसे में करवाचौथ पर भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला।

दरअसल करवाचौथ के मौके पर कपूर परिवार ने साथ में डिनर किया था। इस डिनर पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी मौजूद थी। इस दौरान करीना ने फ्लोरल पिंक आउटफिट पहन रखा था। इसमें उनका बेबी बंप अलग ही दिख रहा था। वे इस दौरान बहुत ही प्यारी लग रही थी। उन्हें देख लग रहा था कि वे परिवार के साथ बहुत एन्जॉय कर रही हैं।

करीना के साथ इस मौके पर कपूर खानदान से रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रीमा जैन, आदर जैन, अरमान जैन और उनकी वाइफ अनीसा मौजूद थी। इनके अलावा आदर जैन की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कपूर खानदान के साथ फैमिली डिनर करती दिखाई दी। वैसे इन सभी लोगों में करीना के पति यानि सैफ अली खान मौजूद नहीं थे। उनकी कमी खल रही थी।

सैफ के अलावा करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर भी इस फैमिली डिनर से गायब थे। इस फैमिली डिनर की खूबसूरत तस्वीर को ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘फैमिली डिनर.’ इसके साथ ही वे कहती हैं कुछ लोगों को मिस कर रही हूं।

 

View this post on Instagram

 

Family dinner ❤️ #missingafew❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


इस पोस्ट के अलावा रिद्धिमा ने एक और फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी साझा की है। इस तस्वीर में करीना कपूर खान बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। उधर करीना ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। इसमें वे रिद्धिमा के अलावा दो अन्य महिलाओं के साथ दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर कर वे कैप्शन में लिखती हैं ‘सिर्फ महिलाएं कोई पुरुष नहीं’।

 

View this post on Instagram

 

Ladies and no gentlemen….???????

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on


वैसे आप सभी को कपूर परिवार की यह तस्वीरें कैसी लगी?

 

Related Articles

Back to top button