धार्मिक

कुमार और रवि नाम के बने शुभ योग, जानिए किन राशियों की समस्याएं होंगी कम, किसके आएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से आकाशमंडल में बहुत से शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि ग्रहों की चाल व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सूर्य उदय से ही कुमार योग बन रहा है, इसके अलावा रवि योग भी रहेगा। यह दोनों शुभ योग किन राशियों के लिए अच्छे साबित होंगे और किन राशियों पर इनका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा अच्छा असर

वृषभ राशि वाले लोगों को इस शुभ योग का अच्छा फायदा मिलने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर-परिवार के लिए नए कपड़ों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होने की वजह से आपका मन हर्षित रहेगा। किस्मत के बलबूते लाभ के कई अवसर हासिल होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस शुभ योग की वजह से आपको अपने बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों को आसानी से निपटा सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता और बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाले हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। इस शुभ योग की वजह से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। लव पार्टनर से चल रही अनबन दूर हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संपत्ति के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल होंगें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। शुभ योग की वजह से आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में जाने की योजना बन सकती है। निजी जीवन की परेशानियां कम होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग फायदेमंद रहने वाला है। रुके हुए कामकाज पूरे होंगे। मित्रों की सहायता से किसी महत्वपूर्ण योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। आप मानसिक तनाव से राहत महसूस करेंगे। किसी बड़े मामले में आप निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल व्यतीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने मन को शांत रखने की आवश्यकता है। आप अपना समय अधिक से अधिक परिजनों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो घर परिवार के बड़े लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी बात को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आप बेवजह तनाव लेने से बचें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। ऑफिस में आपके सामने बहुत सी चुनौतियां सकती हैं, इसलिए धैर्य से निर्णय लीजिए। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सहायता से आपको अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। इस राशि के लोग किसी अन्य लोगों के मामले में दखलअंदाजी ना करें।

कन्या राशि वाले लोगों का जीवन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चिंताजनक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। आप लोगों के बीच कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे रिश्ते में दरार आएगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत की वजह से पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची होगी। अचानक मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा कार्य करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय लेना ना भूलें। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बच्चों के साथ आप थोड़ा अधिक समय व्यतीत करेंगे। रचनात्मक कार्यो में बढ़ोतरी होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button