मनोरंजन

दुल्हन की फिटनेस देख हक्के–बक्के रह गए बाराती, भारी भरकम लहंगे में दिखाए गजब के करतब – Video

भारतीय शादियां डांस के बिना अधूरी मानी जाती है। इन शादियों में जब तक डांस का तड़का ना लगे तब तक मजा नहीं आता है। आजकल की शादियों में तो दूल्हा दुल्हन भी साथ मिलकर बहुत डांस करते हैं। आपने भी दुल्हन के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसका अनोखा डांस आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।

दुल्हन ने फुल एनर्जी से किया डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फिटनेस फ्रीक दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। दुल्हन अपनी शादी में इतनी अधिक एनर्जी के साथ डांस करती है कि उसे देखकर दुल्हन सहित सभी मेहमान हक्के बक्के रह जाते हैं। दुल्हन देखने पर एक फिटनेस फ्रीक नजर आती है। वह अपनी शादी में डांस के साथ साथ जिम का वर्कआउट भी करने लगती है। वैसे तो दूल्हा भी अपनी दुल्हन के इस वर्कआउट को फॉलो करने की कोशिश करता है। लेकिन दुल्हन की एनर्जी के आगे वह फीका पड़ जाता है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन भारी-भरकम लहंगे में ताबड़तोड़ डांस कर रही है। अधिकतर दुल्हनों को ऐसे ही हैवी लहंगे में चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन यह दुल्हन तो बड़ी आसानी से और पूरी फुर्ती से डांस करती हुई नजर आती है। वह पंजाबी गाने पर कूद–कूद कर डांस करती है। इस दौरान वहां की लोहे की रॉड पर पुश अप्स भी करती दिखाई देती है। इस दौरान दूल्हा भी उसे कॉपी करने की कोशिश करता है। लेकिन सारी लाइम लाइट तो दुल्हन ही चुरा ले जाती है।

दुल्हन की ताकत देख दंग रह गए लोग

दुल्हन का अनोखा अंदाज देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। वह दुल्हन को चीयर करने के लिए सीटियां और तालियां बजाने लगते हैं। कुल मिलाकर हर कोई दुल्हन के डांस और एनर्जी का फैन हो जाता है। यह शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर weddinganswers नाम के अकाउंट में शेयर किया है। लोगों को यह डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वह इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “दुल्हन ने तो गर्दा उखड़ दिया।” दूसरे ने कहा “ऐसी दुल्हन घर पर हो तो टीवी की जरूरत ही नहीं। इस देखकर ही फूल मनोरंजन हो जाए।” एक और शख्स कहता है “इस दुल्हन को तो WWE में भेजना चाहिए।” फिर एक कमेंट आता है “अभी ये हाल है तो सुहागरात पर क्या होगा।”

यहां देखें दुल्हन का ताबड़तोड़ डांस


वैसे आपको दुल्हन का ये धमाकेदार डांस कैसा लगा? अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button