बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस के दीवाने थे गोविंदा, घर छोड़कर चली गई थी बीवी, 49 की उम्र में दोबारा चढ़े घोड़ी

‘गोविंदा’ बॉलीवुड की दुनिया में एक बड़ा नाम है। खासकर 90 के दशक में उनका बड़ा बोलबाला था। कई लड़कियां गोविंदा पर मरती थी। हालांकि उन पर हमेशा से आधिकारिक हक उनकी धर्मपत्नी सुनीता आहूजा का ही रहा है। गोविंदा जब 24 साल के और सुनिता 18 की थी तब दोनों ने चोरी चुपके शादी रचा ली थी। हालांकि शादी के पहले दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हुआ करते थे। तो फिर दोनों में प्यार कैसे हुआ? चलिए एक नजर इनकी लव स्टोरी पर डालते हैं।

शादी के पहले कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ते थे

गोविंदा जब स्ट्रगल कर रहे थे तो मुंबई में अपने मामा आनंद के घर रहा करते थे। यहां सुनीता अक्सर आती जाती रहती थी। वह आनंद की पत्नी की छोटी बहन थी। स्टार्टिंग में जब गोविंदा और सुनीता मिलते थे तो इनके खूब लड़ाई झगड़े होते थे। दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं पटती थी। इसकी वजह दोनों का एकदम अलग नेचर था। गोविंदा एक शांत स्वभाव वाले देसी स्टाइल के लड़के थे। दूसरी ओर सुनीता एक हाई प्रोफाइल फैमिली से ताल्लुक रखती थी।

गोविंदा और सुनीता जब भी लड़ते थे तो उनके मामा आनंद बड़ा इन्जॉय करते थे। वैसे कपल के बीच एक चीज कॉमन थी डांस। बस इसी डांस ने दोनों को एक दूसरे के करीब लाया। मामा आनंद ने ही दोनों के लड़ाई झगड़ों से तंग आकर एक डांस कॉम्पटीशन करने की सलाह दी। बस इसी डांस के दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। इनका प्यार परवान चढ़ा और गोविंदा ने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन एक दिक्कत थी।

चोरी चुपके की शादी

गोविंदा उन दिनों अपने करियर के पीक पर थे। तब यदि वह शादी कर लेते तो उनकी फ़ीमेल फैन फॉलोइंग कम हो जाती। ऐसे में उन्होंने सुनीता को सीक्रेट शादी करने के लिए मना लिया। फिर 11 मार्च 1987 को कपल ने गुपचुप शादी कर ली। शादी के एक साल बाद 16 जुलाई 1988 को उनके घर बेटी नर्मदा पैदा हुई। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद आखिर गोविंदा की शादी का खुलासा हो गया। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए।

शादी के बाद चले गोविंदा के अफेयर

गोविंदा को अपनी डेब्यू फिल्म की हीरोइन नीलम कोठारी से प्यार हो गया था। उन्होंने एक्ट्रेस को पहली बार प्रणाल मेहता के ऑफिस में सफेद शॉर्ट्स पहने देखा था। उन्हें देखते ही गोविंदा को पहली नजर का प्यार हो गया। लगा ये मेरे सपनों की रानी है। गोविंदा नीलम के प्यार में इतने पागल हुए कि बीवी सुनीता को भी उसके जैसा बनने के लिए प्रेशर डालने लगे। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। बात शादी टूटने तक पहुंची, लेकिन गोविंदा ने किसी तरह मामला संभाल लिया।

govinda

बाद में गोविंदा का अफेयर रानी मुखर्जी से भी चला। तब सुनीता भड़ककर मायके भी चली गई थी। लेकिन बाद में दोनों का पैचअप हो गया। दरअसल गोविंदा के दूसरे बच्चे हर्षवर्धन का जन्म 1997 में हुआ था। इसके आने के बाद कपल ने अलग होने की बात दिमाग से निकाल दी थी। अब दोनों की शादी को 30 साल हो गए हैं और आज भी दोनों बड़े खुश हैं।

49 की उम्र में फिर घोड़ी चढ़े गोविंदा

दिलचस्प बात ये रही कि गोविंदा और सुनीता ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर दोबारा शादी की। दरअसल ये उनकी मां की इच्छा थी। गोविंदा ने जब गुपचुप शादी की थी तो वह सिर्फ गंधर्व विवाह कर पाए थे। ऐसे में उनकी मां चाहती थी कि वह एक बार पूरे रीति रिवाजों से संपूर्ण विवाह भी करें। इसलिए उन्होंने 49 वर्ष की उम्र में जनवरी 2015 में सुनीता से दोबारा शादी की। यह शादी लंदन में धूमधाम से हुई थी। सुनीता को भी दोबारा शादी करने का आइडिया अच्छा लगा। क्योंकि सीक्रेट शादी में वह भी कुछ इन्जॉय नहीं कर पाई थी।

Related Articles

Back to top button