धार्मिक

अमृत के समान होती है शरद पूर्णिमा पर चांद से निकली किरण, राशि के अनुसार करें ये उपाय होगा लाभ

इस साल 30 अक्टूबर, शुक्रवार को शरद पूर्णिमा पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत निकलता है। कुछ लोग शरद पूर्णिमा को ‘कोजागरी पूर्णिमा’ भी बोलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती है। इस दिन उन्हें प्रसन्न कर दिया तो वे आपकी मनोकामना भी पूर्ण कर देती हैं। आज हम आपको राशि के अनुसार ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें शरद पूर्णिमा पर करने से भाग्य चमक उठता है और धन लाभ भी होता है।

शरद पूर्णिमा के उपाय

मेष: शरद पूर्णिमा वाले दिन कन्याओं को खीर खिलाने से मेष राशि वालों को लाभ होगा। इसके अलावा चावल को दूध में धोकर बहते पानी में बहाने से भी फायदा होगा।

वृष: इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा पर दही और गाय का घी लक्ष्मी मंदिर में दान करें। इससे आपको धन की कमी नहीं होगी।

मिथुन: इन्हें शरद पूर्णिमा पर दूध और चावल का दान करना चाहिए। इससे नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में फायदा होगा।

कर्क: ये राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मिश्री और दूध लक्ष्मीजी को चढ़ाएं। बाद में इसे लोगों में बांट दें। धन की प्राप्ति होगी।

सिंह: ये लोग शरद पूर्णिमा पर किसी मंदिर में जाकर गुड़ का दान करें। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

कन्या: इन्हें शरद पूर्णिमा पर 3 से 10 साल तक की कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन खिलना चाहिए। इस भोजन में खीर जरूर शामिल करें। इससे आपकी किस्मत चमक उठेगी।

तुला: आप लोग शरद पूर्णिमा पर मंदिर में दूध, चावल और शुद्ध घी का दान करें। धन और ऐश्वर्या दोनों मिलेगा।

वृश्चिक: इन्हें शरद पूर्णिमा पर दूध और चांदी का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

धनु: आप शरद पूर्णिमा पर पीला कपड़ा लें और उसमें चने की डाल रख उसका दान कर दें। ऐसा करने से आपकी माह चाही इच्छा पूर्ण होगी।

मकर: इस राशि के लोगों को शरद पूर्णिमा पर बहती नदी में चावल बहाना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

कुंभ: आप लोग शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गरीबों को कपड़े, भोजन या किसी अन्य चीज का दान करे। इसके अलावा दृष्टिहीनों को भोजन भी करवाएं। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।

मीन: इन्हें शरद पूर्णिमा पर ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए। इससे सुख, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति होगी।

आशा करते हैं कि आपको यह उपाय पसंद आए होंगे। कृपया इन्हें दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Back to top button