Rashifal 3 November: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा मंगलवार का दिन, मिल सकता है प्रमोशन
हम आपको मंगलवार 3 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 November 2020
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपकी समस्याएँ आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी व आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी की और से आपको भरपूर सहयोग की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आर्थिक स्थिति पर योग्य ध्यान न रखा गया तो अपव्यय हो सकता है। मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करिएगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। व्यवसायियों के लिए एक लाभदायक दिन है क्योंकि आप लंबित भुगतानों से दूर हो जाएंगे। बैंकिंग के लोग अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। आने वाले कुछ दिन आपके जीवन के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाले है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में आपको उच्च दर्जा प्राप्त हो सकता है। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया का सहयोग रहेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है। पूंजी निवेश करनेवालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। आज नए कार्य में हाथ न डालें। लेखन कार्य से धन लाभ होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। भ्रांति खडी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। इच्छाओं के पूरा होने का समय है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आज आपके सारे काम सरलता से निपटते जाएंगे। नया व्यापार का योग बन रहा है। अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
तुला राशि वालों को आज भाग्य का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। अपने उत्साह के साथ आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। मन को शांत करने के लिए भगवान श्री राम का ध्यान करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे और धनलाभ होगा। नये कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है लेकिन निवेश को लेकर सोच-विचार करें। संतान के प्रति भी थाेड़ा सचेत रहें। परिवार काे समय दें। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के याेग हैं। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। दांपत्त जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर फिक्रमंद रहें। निवेश करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही निवेश करें। ताजगी महसूस होगी और काम करने की ऊर्जा आएगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हाेने के याेग बन रहे हैं। बिजनेस में लाभ होगा। स्वास्थ के बारे में सोचेंगे। बाहर के खान-पान से बचें। वाहन चलाते समय सचेत रहें। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं, तो सम्मान मिल सकता है। भाग्य आपके साथ है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य मिलेगा। खान-पान में संयम रखने की आवश्यकता है। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। आपको कोई लालच देने की कोशिश करेगा जिससे आपको बचना होगा। आलस्य को त्याग कर विवेक से काम करें। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएंगी। भवन सुख के योग बन रहे हैं। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। भावुकता में नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज नया वाहन खरीदने का योग है। अनुकूलन योग्य परिणामों के लिए सक्रियता और निश्चितता की आवश्यकता होती है। प्रमोशन के याेग बन रहे हैं मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति का लाभ होगा और कोर्ट के फैसले में आपको न्याय मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। आपको किसी से धन मिलने के आसार है। पारिवारिक मतभेद बढ़ेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
दिन की शुरुआत बेचैनी के साथ हो सकती है। परिवार को समय दीजिए। दैनिक कार्यों में कुछ कठनाइयां आ सकती हैं लेकिन आज आपके प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। मां के साथ अच्छा समय बिताएंगे और नए वाहन की खरीद कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। आर्थिक मामलों में आपको चिंता रहेगी। घर का वातावरण भी थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।
आपने Rashifal 3 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : घर पर भूल कर भी न लगाए ऐसी तस्वीरें, दुर्भाग्य नहीं छोड़ती है पीछा