मनोरंजन

आज एक-दूजे के हुए नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, सामने आईं दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक कई जोड़ियां विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं और कई जोड़ियां ऐसी हैं, जो शादी करने जा रही हैं। बहुत से सितारों ने अब अपने लाइफ पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। इसी बीच टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” के अंदर आईपीएस ऑफिसर विराट चव्हाण का किरदार निभाने वाले नील भट्ट अपनी ऑनस्क्रीन भाभी पत्रलेखा से शादी कर रहे हैं।

जी हां, टीवी सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” के विराट और पत्रलेखा यानी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने इस सीरियल में देवर और भाभी का किरदार निभाया है परंतु अब असल जिंदगी में यह हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। अभिनेता नील भट्ट और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। दोनों ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में सात फेरे लिए।

आपको बता दें कि मुंबई से दूल्हे राजा यानी नील भट्ट अपनी बारात लेकर सोमवार के दिन ही उज्जैन पहुंच चुके थे। सोमवार के दिन हल्दी और संगीत की रस्में निभाई गई थीं, जिसके पश्चात अब यह दोनों ही टीवी कलाकार विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। भले ही यह सीरियल में देवर और भाभी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं परंतु अब यह जीवन भर के लिए एक दूसरे के हमसफर बनेंगे।

सोशल मीडिया पर नील भट्ट के घोड़ी पर चढ़कर बारात ले जाने से लेकर फेरों पर बैठती दुल्हन ऐश्वर्या शर्मा का वीडियो इन दोनों के फैंस के द्वारा काफी साझा किया जा रहा है। यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आप सभी लोग इन इन लेटेस्ट तस्वीरों में देख सकते हैं कि अभिनेता नील भट्ट ऑफ वाइट शेरवानी पहने हुए दिख रहे हैं।

वहीं अगर हम ऐश्वर्या शर्मा की बात करें तो अभिनेत्री ने लाल और सफेद रंग क लहंगा पहना हुआ है, जिसमें ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने लहंगे के लिए चुनरी प्रिंट को चुना है। इसके साथ ही दुल्हन ऐश्वर्या शर्मा ने बहुत खूबसूरत जूलरी भी पहनी हुई है, जैसा कि आप लोग तस्वीरों में देख सकते हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि टीवी एक्टर नील भट्ट घोड़ी पर चढ़कर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रही है। वह खुशी के मारे घोड़ी पर बैठे-बैठे ही झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” भले ही पाखी को विराट का प्यार हासिल ना हो पाया परंतु असल जिंदगी में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा विवाह के बंधन में बंधकर पति-पत्नी बन गए हैं। बता दें कि इसी वर्ष दोनों के रोके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। एक दिन पहले ही ऐश्वर्या शर्मा की मेहंदी रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।

अगर हम धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” की कहानी पर नजर डालें तो इस सीरियल में नील आईपीएस विराट की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा पत्रलेखा के किरदार में दिख रही हैं।

इस धारावाहिक की शुरुआत में विराट और पत्रलेखा एक दूसरे से मोहब्बत करते थे परंतु हालात ऐसे हो गए थे कि विराट के बड़े भाई सम्राट से पाखी का विवाह हो गया और विराट के जीवन में सई की एंट्री हो गई। अब विराट सई की तरफ बढ़ चुके हैं। वहीं पत्रलेखा अब विराट को पाने की कोशिश करते हुए नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button