अजब ग़जब

बैंक की डिपॉजिट स्लिप में शख्स ने लिखी मजेदार चीज, पढ़कर 1 हफ्ते नहीं रुकेगी हंसी

बैंक के काम निपटाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। यहां आपको कई तरह के लोग दिख जाते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बैंक से जुड़ी हर चीज मालूम होती है। कौन से काम के लिए कौन सी स्लिप भरना है ये इस काम में एक्सपर्ट होते हैं। फिर वह लोग भी बैंक में मिल जाते हैं जिन्हें यहां की वर्क प्रोसेस का 1% भी अंदाजा नहीं होता है। यह तुक्के से या फिर आसपास के लोगों से पूछकर अपना काम निपटाते हैं। इस दौरान उनसे कई गलतियाँ भी हो जाती है।

डिपॉजिट स्लिप में शख्स ने ये क्या लिख दिया?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बैंक की मजेदार Deposit Slip बड़ी वायरल हो रही है। जब भी आपको बैंक में पैसे जमा करने होते हैं तो एक Deposit Slip भरना होती है। इसमें जानकारी के कई तरह के कॉलम होते हैं। ऐसा ही एक कॉलम राशि का भी होता है। इसमें आपको वह अमाउन्ट लिखना होता है जितना पैसा आप अपने बैंक खाते में जमा करना चाहते हैं। लेकिन एक शख्स ने इस कॉलम में जो लिखा वह पढ़कर आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

दरअसल डिपॉजिट स्लिप भरने वाले शख्स ने राशि के कॉलम में अमाउंट की जगह ‘तुला राशि’ लिख दिया। राशि एक हिंदी शब्द है जिसका बैंक की डिपॉजिट स्लिप में मतलब अमाउन्ट से है। लेकिन स्लिप भरने वाले शख्स को लगा कि बैंक उससे बाकी जानकारी के साथ उसकी ज्योतिष राशि भी पूछ रहा है। ऐसे में उसने अपनी जन्म कुंडली वाली तुला राशि को अमाउन्ट के राशि कॉलम में लिख दिया।

मामला जान हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

यदि यह मजेदार बात सुनकर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं हो रही तो जरा ठहरो। थोड़ा सब्र करो। पिक्चर अभी बाकी है। बैंक ने इस तुला राशि वाली डिपॉजिट स्लिप को ले भी लिया और बंदे के पैसे भी जमा कर दिया। आप इस स्लिप की फोटो पर बैंक की सील लगी देख सकते हैं। इसी स्लिप के ऊपरी भाग को देखकर पता चलता है कि ये पूरा मामला ‘इंडियन बैंक’ (Indian Bank) की मुरादाबाद शाखा का है।

बताते चलें कि यह डिपॉजिट स्लिप इसी साल अप्रैल के महीने में ट्विटर यूजर @NationFirst78 ने शेयर की थी। फोटो के साथ उसने कैप्शन में लिखा था “कितने तेजस्वी लोग हैं।” हालांकि अब एक बार फिर से ये डिपॉजिट स्लिप वायरल हो रही है। इसे देखकर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी ने लिखा ‘कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं ये लोग?’ फिर दूसरे ने कहा “तुला राशि वाले ही ऐसे कारनामे कर सकते हैं।” एक शख्स कहता है “बैंक स्लिप भरने वाले का भी बाप निकला। बिना पढ़ें स्लिप पर सील लगा दी।”

Related Articles

Back to top button