धार्मिक

शनि की टेढ़ी नजर पड़ी चंद्रमा पर, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा संभलकर, किसका समय होगा शुभ

मनुष्य यही चाहता है कि उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे, परंतु जीवन हमेशा एक समान व्यतीत हो, यह संभव नहीं हो सकता। ग्रह-नक्षत्रों में लगातार होने वाला बदलाव हर मनुष्य के जीवन को भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभावित करता है। अगर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव है तो इसकी वजह से जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत होता है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ रही है, जिसकी वजह से कुछ राशि के लोगों को परेशानियां होंगी तो कुछ राशियों का समय बेहतर भी रहेगा। आखिर किन राशि वालों के ऊपर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों का समय रहेगा अच्छा

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहने वाला है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने की योजना बन सकती है। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। पुराने किए गए निवेश का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पैसों से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय शानदार रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिल सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कामकाज में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय शुभ फलदाई रहने वाला है। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। संतान की सहायता मिल सकती है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ किसी खास मुद्दे पर मीटिंग हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके विचारों से सहमत होंगे। अचानक कोई लाभदायक योजना आपके हाथ लग सकती है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहतर रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए कामों में प्रगति आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति समय के साथ-साथ बेहतर होती जाएगी। ससुराल पक्ष से संबंध में सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों का रुका हुआ काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपना कोई रुका हुआ काम पूरा करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जमीन से संबंधित किसी पुराने लेन-देन में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों को शिक्षा से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। घर-परिवार का माहौल आपके मन को सुखद अहसास कराएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से सुनहरे पल देखने को मिलेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। कार्यालय में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से आपको अपने बिजनेस में संभलकर रहना होगा अन्यथा नुकसान होने की संभावना बन रही है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच-विचार अवश्य कीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी करीबी मित्र से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने हर काम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यालय में कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावुकता में बहकर आप कोई भी फैसला ना लें। खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। घर-परिवार के सभी लोगों के साथ आप अच्छा व्यवहार बना कर चलें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों को बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हुए हैं उनको मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चो पर भी लगाम रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कोई भी नया काम करने से पहले आप सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। खानपान में अधिक रूचि रहेगी। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में कमजोरी आएगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका आपको आगे फायदा मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपका मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहने वाला है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने दांपत्य जीवन की परेशानियों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश कीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button