मनोरंजन

Video: विदाई पर दुल्हन ने की फरमाइश, बोली- कोई गाना तो गा दो यार, तभी दूल्हे ने किया कुछ ऐसा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के इस सीजन में बहुत से लोग विवाह के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं और बहुत से लोग ऐसे हैं, जो शादी करने को तैयार हैं और वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़ी हुई कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसी हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो जा रहा है परंतु कुछ वीडियो ऐसी भी हैं, जिसे देखने के बाद लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है।

शादी से जुड़ी हुई कुछ वीडियोस इतनी मजेदार हैं कि लोग उसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी-ब्याह से जुड़े हुए वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जा रहे हैं। विवाह के सीजन में यह संख्या हजारों तक पहुंच चुकी है।

हालांकि, इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आ जाते हैं जो आते ही अपनी छाप छोड़ देते हैं और लोग इन्हें इतना पसंद करते हैं, और खूब शेयर करते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, भारतीय शादियों में कई रस्में निभाई जाती हैं। रस्मों के दौरान सभी लोग खूब हंसी मजाक करते हैं परंतु जब सारी रस्में पूरी हो जाती हैं, तो आखिर में दुल्हन की विदाई का समय आ जाता है। विदाई का वक्त बहुत भावुक कर देने वाला पल होता है।

दुल्हन की विदाई के समय माता-पिता समेत वहां पर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। इसी बीच दुल्हन की विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसा होता है कि शायद वहां पर मौजूद किसी को भी इसका अंदाजा ना हो। इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह भले ही चंद सेकेंड का है परंतु इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। अगर आप यह वीडियो देखेंगे तो इसमें आपको नजर आएगा की विवाह की से जुड़ी हुई सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और दुल्हन ससुराल जा रही होती है। वह विवाह से जुड़ी संभवत: आखिरी पूरी कर रही होती है। वहीं कुछ लोग भावुक भी नजर आ रहे हैं।

इसी बीच दुल्हन वहां पर मौजूद लोगों से कहती हुई नजर आ रही है कि “कोई गाना तो गा दो यार।” जब दुल्हन की यह बात वहां पर उपस्थित लोगों ने सुनी तो वह जोर-जोर से हंसने लगे। मगर तभी दूल्हा जो गाना गाता है, आप सोच भी नहीं सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि दूल्हे का गाना सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

जब दुल्हन ने गाना गाने की फरमाइश कर दी तो दूल्हे राजा ने उसकी फरमाइश पूरी करते हुए गाया- “चार बज गए हैं लेकिन पार्टी अभी बाकी है….” दूल्हे का गाना इतना सुनने के बाद ही वहां पर उपस्थित सभी लोग काफी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो में यह दृश्य देखना बहुत मजेदार लग रहा है।

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर brides_special नाम के पेज पर साझा किया गया है। आखिर यह वीडियो कब और कहां का है, इसके बारे में जानकारी मालूम नहीं है। परंतु दूल्हा-दुल्हन का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button