मनोरंजन

ऐश्वर्या की शादी ने अमिताभ और जया बच्चन का देखने मिला था यह अंदाज, तस्वीरें हो रही वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का कल जन्मदिन था। ऐश्वर्या 47 साल की हो गई है। उन्होंने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया है। वहीं आज भी उम्र का असर उनकी खूबसूरती पर नहीं दिखता। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की है। जिससे उनकी एक 9 साल की बेटी आराध्या है। बच्चन फैमिली सोशल मीडिया ज्यादा एक्टिव नहीं रहती। इसी वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की बहुत कम तस्वीरें सामने आई थी। लेकिन इन दिनों अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। तस्वीरों में अमिताभ और जया बच्चन को डांस करते हुए देखा जा रहा है। अमिताभ और जया को डांस करते हुए देख ऐश्वर्या का रिएक्शन देखने लायक है। तस्वीरों में पूरी फैमिली को साथ में एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। बच्चन फैमिली की यह अनदेखी तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही। 

डिजाइनर ने शेयर की है तस्वीरें

बता दें कि उनकी शादी में पूरे परिवार के कपड़े सेलिब्रिटी डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए थे। वे पिछले 34 सालों से इंडस्ट्री के कपड़े डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में अभिषेक और ऐश्वर्या बैठे हुए हैं।

वही अमिताभ और जया बच्चन को डांस करते हुए देखा जा रहा है। अमिताभ को इस तरह से डांस करते हुए देखकर ऐश्वर्या हैरान रह गई थी। उनकी वही हैरानी और एक्साइटमेंट तस्वीर में उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही हैं। अमिताभ और जया को इस तरह एंजॉय करते हुए देखकर अभिषेक और ऐश्वर्या बहुत खुश भी हुए। बता दे कि अबू जानी और संदीप खोसला की जोड़ी ने अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के कपड़े भी डिजाइन किए थे। उन्होंने श्वेता की शादी की अनदेखी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

अभिषेक से 3 साल बड़ी है ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय अपने समय में एक बहुत सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपनी उतनी पकड़ नहीं बना पाए। यहीं अंतर दोनों की उम्र में भी देखने को मिलता है। ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन से उम्र में 3 साल बड़ी है। हालांकि इस वजह से दोनों के बीच कभी कोई परेशानी नहीं आई। दोनों को एक साथ बहुत खुश देखा जाता है।

इनकी शादी के सभी फंक्शन बच्चन फैमिली के घर प्रतिक्षा में किए गए। वहीं शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन ताज होटल में दिया गया था। बता दें कि इस शादी में केवल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही इनवाइट किया गया था। फैमिली ने ज्यादा शोर न मचाते हुए शादी को एक माइक्रो वेडिंग बनाया। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को ऑफस्क्रीन के साथ-साथ ऑनस्क्रीन भी बहुत पसंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button