धार्मिक

इन 4 लोगों से दुश्मनी मोल लेने की भूल न करें, परिवार और जिंदगी दोनों बर्बाद हो जाती है

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के सबसे विद्वान व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने लाइफ मैनेजमेंट सूत्र का जिक्र अपनी नीतियों में किया है। इसी में उनकी एक नीति में बताया गया है कि 4 विशेष प्रकार के लोगों से कभी दुश्मनी मिल नहीं लेनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी जान को खतरा रहता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं – आत्पद्वेषाद् भवेन्मृत्यु: परद्वेषाद् धनक्षय:। राजद्वेषाद् भवेन्नाशो ब्रह्मद्वेषाद कुलक्षय:।। इस श्लोक में उन्होंने बताया है कि व्यक्ति को किन लोगों से शत्रुता नहीं करनी चाहिए।

राजा से दुश्मनी: आचार्य चाणक्य के मुताबिक हमे राजा या शासन-प्रशासन से दुश्मनी करने की भूल नहीं करनी चाहिए। यदि आप शासन का विरोध करते हैं तो आपकी जान खतरे में पड़ सकती है। राजा के पास हमसे अधिक पॉवर रहती है। ऐसे में उससे बैर लेना समझदारी नहीं है।

स्वयं की आत्मा से दुश्मनी: शस्त्रों के मुताबिक एक इंसान खुद ही अपना सबसे बड़ा मित्र और शत्रु होता है। इसलिए यदि आप खुद से प्यार नहीं करोगे, अपने खान पान और लाइफस्टाइल का ध्यान नहीं रखोगे तो आपके प्राण संकट में पड़ सकते हैं।

बलवान व्यक्ति से दुश्मनी: आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आप बलवान व्यक्ति से दुश्मनी करते हैं तो आपके धन की तबाही निश्चित होती है। शक्तिशाली व्यक्ति कमजोर शख्स को कभी भी अपने फायदे या दुश्मनी के लिए नष्ट कर सकता है। इसलिए खुद से अधिक बलवान लोगों से दुश्मनी मोल लेने की गलती न करे।

ब्राह्मण से दुश्मनी: चाणक्य नीति के मुताबिक किसी ब्राह्मण या विद्वान व्यक्ति से दुश्मनी मोल लेना बाकी सभी से सबसे अधिक खतरनाक होता है। ऐसे लोगों से शत्रुता रखने से पूरे कुल का नाश हो जाता है। ब्राह्मण का श्राप और विद्वान व्यक्ति का बदला दोनों ही इंसान के लिए सबसे अधिक घातक होते हैं।

अब आप जान चुके हैं कि अपने सुरक्षित और सुखी जीवन के लिए आपको किन किन लोगों से दुश्मनी नहीं लेना चाहिए। जहां तक हो सके लोगों के साथ प्यार और मोहब्बत से रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति आपको पसंद नहीं है या वह आपका बुरा करता है तो उसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दें। मन में पैदा हुई बदले की भावना आपके निजी जीवन के लिए भी नुकसानदायक होती है।

वैसे आप लोगों का इस बारे में क्या ख्याल है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button