धार्मिक

शरद पूर्णिमा पर बना दुर्लभ संयोग, जानिए किन राशियों की सुधरेगी किस्मत, कौन रहेगा भाग्यशाली

ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से आकाश मंडल में बहुत से योग और दुर्लभ संयोग बनते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। मान्यता है कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जैसी व्यक्ति की कुंडली में होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में प्रभाव देखने को मिलते हैं। लगातार मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आने का कारण ग्रह-नक्षत्रों की निरंतर बदलती चाल है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज शरद पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह संयोग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होंगे और किन राशियों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर बन रहे दुर्लभ संयोग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के लिए शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग खुशियां लेकर आया है। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप जिस समय का इंतजार कर रहे थे वह समय बहुत ही शीघ्र आने वाला है। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। शरद पूर्णिमा पर बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से आपको जमीन जायजाद से संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने निजी जीवन का पूरा एंजॉय करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर के लिए आप जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने व्यापार से जुड़े हुए मामलों में अचानक फायदा मिलने की संभावना है। यह दुर्लभ संयोग आपकी आमदनी पर प्रभाव डालेगा। आमदनी के कई रास्ते हासिल हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। इस राशि के इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। आप कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलने वाला है।

मकर राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में भारी फायदा मिलने की संभावना है। इस दुर्लभ संयोग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर आपको हर क्षेत्र से सकारात्मक नतीजे मिलने वाले हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों की सोच सकारात्मक रहेगी। आपका मन शांत रहेगा। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह दुर्लभ संयोग बढ़िया रहने वाला है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होने की पूरी संभावना बन रही है। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों और दोस्तों से आपके संबंधों में मजबूती आएगी। दूर संचार माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। समाजिक कार्यों की तरफ आपका ध्यान अधिक रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आप विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु घरेलू खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। कार्यालय का वातावरण अच्छा रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी काम को लेकर अति उत्साहित हो सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कोई भी काम जोश में आकर ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मन में किसी बात को लेकर व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ कामों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि वाले लोगों का रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ अधिक रहने वाला है। आप कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। आमदनी और खर्चे बराबर-बराबर रहेंगे। अचानक परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

तुला राशि वाले लोगों को धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस में आपको थोड़ा सोच-समझकर इन्वेस्ट करने की आवश्यकता है अन्यथा फायदे की जगह नुकसान होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यालय में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। अचानक परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। शादीशुदा जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसको आप बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आप काफी खुश रहेंगे। किसी भी यात्रा के दौरान आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खान-पान से बचना होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भागीदारों की सहायता से अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

धनु राशि वाले लोगों का समय मध्यम रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। समाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने अधूरे काम पहले पूरे करने की कोशिश कीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक हल करने की कोशिश करें। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन खुश होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में अड़चनें आ सकती हैं, जिसकी वजह से आप काफी निराश रहेंगे। इस राशि के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना बन रही है। आप बात-बात पर अधिक गुस्सा करेंगे। किसी खास रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। आप अपने आपको काफी अकेला महसूस करने वाले हैं। परिस्थितियों के अनुसार आपको अपने अंदर बदलाव लाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button