धार्मिक

शुक्र कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, किसको होगी परेशानी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार सभी मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शुक्र मकर राशि की यात्रा पूरी करके 20 फरवरी की आधी रात के पश्चात 2:19 बजे पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे और किसको कठिनाई हो सकती है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए

आइए जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आपको अपने व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया है तो वह वापस मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शादी विवाह से संबंधित बातचीत सफल हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नव दंपति को संतान प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर सुखद परिणाम लेकर आएगा। कार्य-व्यापार में उन्नति के साथ-साथ पद और गरिमा में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर ठीक रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ-साथ नए अनुबंध की प्राप्ति होने के योग है। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर सुखद परिणाम लेकर आएगा। धर्म-कर्म के कामों में गहरी रूचि रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको अपने कामकाज में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। सरकारी कामों से लाभ मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा नतीजा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सुखों में वृद्धि करेगा। जमीन से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। आप कोई वाहन या मकान खरीद सकते हैं। अचानक दोस्तों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में लगातार उन्नति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काफी दिनों से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। समय और भाग्य पूरा साथ देने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर वरदान साबित होगा। किसी महिला की तरफ से आपको लाभ मिल सकता है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। वाहन खरीद सकते हैं। सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

कर्क राशि वाले लोगों को शुक्र के गोचर की वजह से जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। प्रेम जीवन में निराशा हाथ लग सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा फल नहीं देगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। शादीशुदा जिंदगी में परेशानी खड़ी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर मिले-जुले फल प्रदान करेगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी, जिसके बल पर आप हर कठिनाई का सामना कर सकते हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। भाइयों के साथ मतभेद हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर जीवन में कई प्रकार के बदलाव लेकर आएगा। ये अप्रत्याशित परिणाम देने वाला रहेगा। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। दांपत्य जीवन में कटुता मत आने दीजिए। विवाह संबंधित कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाएगा, जिससे आप काफी निराश रहेंगे।

Related Articles

Back to top button