धार्मिक

आप को भी आते हैं बुरे सपने तो अपनाएँ यह उपाय, जल्दी ही मिल जाएगा छुटकारा

जब भी रात में आंखें बंद होती है तो कोई न कोई सपना जरूर आता है। कभी ये सपना बहुत अच्छा होता है तो कभी बेहद बुरा होता है। बुरे सपने अक्सर हमारी नींद खराब कर देते हैं। कुछ सपने तो इतने ज्यादा बुरे होते हैं कि हमे रातभर डर के मारे नींद ही नहीं आती है। ऐसे में बहुत से लोग इन बुरे सपनों से परेशान रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय बताने जा रहे हैं।

बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय

1. अग्निपुराण के अनुसार जब आप बुरा सपना देखते हैं और आपकी आंख खुल जाती है तो आपको इस स्थिति में तुरंत वापस सो जाना चाहिए। ऐसा करने से वह सपना अपके दिमाग से जल्दी निकल जाता है और आप रातभर उसके बारे में सोच सोच कर परेशान नहीं होते हैं।

2. स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अच्छे या बुरे सपने अपने कर्मों के अनुसार देखता है। ऐसे में यदि वह ब्राह्मणों की सेवा और दान करें तो इन बुरे कर्मों से छुटकारा पा सकता है। इस तरह उन्हें बुरे सपने आना भी बंद हो जाएंगे।

3. घर में वास्तु दोष होने पर स्वप्न दोष भी पैदा हो जाता है। इस कारण आपको रात में बुरे सपने देखने पड़ते हैं। इन अशुभ सपनों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने घर का वास्तु ठीक करें। इसके लिए वास्तु नियम के अनुसार घर में चीजें रखें और एक हवन भी करा लें। इससे वास्तु दोष और स्वप्न दोष दोनों ही दूर हो जाएंगे।

4. यदि आपको कोई बुरा सपना आए तो उसके बारे में ज्यादा सोच विचार न करें। प्रयास करें कि आप उसे जल्द से जल्द भूल जाएं। यदि आप उसके ही बारे में सोचते रहेंगे तो मानसिक तनाव बढ़ जाएगा। ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होगा। इसलिए बुरे सपने को बस एक सपना मान भूल जाने में ही भलाई होती है।

5. ऐसी मान्यता है कि यदि आप रोजाना सुबह सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनकी नियमित आराधना करें तो बुरे सपनों से मुक्ति मिल जाती है। सूर्यदेव के आशीर्वाद से आपके अंदर इतनी सकारात्मक ऊर्जा आ जाती है कि नकारात्मक ऊर्जा से भरे बुरे सपने आपके आसपास भी नहीं भटकते हैं।

आशा करते हैं कि आपको बुरे सपनों से छुटकारा पाने के ये उपाय पसंद आए होंगे। यदि हां तो इन्हें दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Back to top button