अजब ग़जब

युवक के घर के बाहर मिलते थे मरे हुए चूहे, जब सच्चाई जानी तो उड़ गए

हमारे आस-पास कई बार ऐसी अजीबो-गरीब घटनाएँ होती हैं जो हमें हैरानी में डाल देती हैं। कई बार आसानी से उनके रहस्य के बारे में पता नहीं चलता है। उन्हें देखकर ऐसा ही लगता है, जैसे यह कारनामा किसी और वजहों से हो रहा है। कई बार तो लोग इसके पीछे उपरी कारण के होने का भी शक करने लगते हैं, लेकिन जब सच्चाई सामने आती है तो हैरानी के सिवाय कुछ नहीं होता है।

मिलने वाले कचरे और मरे हुए चूहों से हो गया था परेशान:

ऐसी ही एक घटना हाल ही में देखने को मिली है। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। यक़ीनन इस घटना के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। वहाँ का रहने वाला युवक हर सुबह अपने घर के सामने मिलने वाले मरे चूहे और कचरे से परेशान हो गया था। युवक ने बताया कि 3 अगस्त को भी उसके घर के बाहर चार मरे हुए चूहे मिले। आखिर यह कैसे हो रहा है, इसका पता लगाने के लिए युवक ने घर के बाहर एक कैमरा लगा दिया।

सच जानने के लिए लगवा दिया कैमरा:

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सिविल लाइन के जिगर कॉलोनी का है। यहाँ के रहने वाले इरशाद को कभी अपने घर के बाहर कूड़ा मिलता था तो कभी मारा हुआ चूहा। वह यह नहीं समझ पा रहा था कि आखिर ये सब कर कौन रहा है? इस घटना से परेशान होकर युवक ने अपने घर के बाहर कैमरा लगवा दिया। अगले दिन जब कैमरे में उसनें देखा तो उसके होश उड़ गए।

यह कारनामा कोई और नहीं बल्कि करती थी उसकी पड़ोसन:

दरअसल उसकी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की पल्लवी शर्मा एक डिब्बा लेकर आती और मरे हुए चूहे उसके घर के बाहर फेंक कर चली जाती थी। युवक ने बताया कि उसका व्यवहार बहुत ही झगड़ालू है। वह आये दिन किसी ना किसी से झगडती रहती है। पूरा मोहल्ला उसके व्यवहार से परेशान हो गया है। युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फ़िलहाल पुलिस ने महिला को केवल चेतवानी दी है।

Related Articles

Back to top button