धार्मिक

इन राशियों के सारे दुख दूर करेंगीं मां संतोषी, आय के खुलेंगे रास्ते, मेहनत का दोगुना मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ ग्रहों की चाल में बहुत से परिवर्तन होते हैं और यह परिवर्तन सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कठिनाइयां आने लगती है। हर कोई व्यक्ति यही चाहता है कि जीवन में कभी परेशानियां उत्पन्न ना हो, परंतु जीवन हमेशा खुशहाली पूर्वक व्यतीत हो ऐसा संभव नहीं हो सकता। आपको बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल की वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद रहने वाला है। इन राशियों के लोगों के जीवन की सभी दुख-परेशानियां दूर होंगी और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। इनको अपनी मेहनत का अधिक फायदा मिलेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोग अपने आपको हर कार्य के लिए तैयार रखेंगे। आपको अपने किए गए काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा, जो आपको उन्नति की तरफ आगे ले जाएगा। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। खानपान की आदतों में सुधार आ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। अचानक पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव की वजह से आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को शुभ संकेत मिल रहे हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से आप अपने निजी जीवन और पारिवारिक जीवन का पूरा आनंद उठाएंगे। आपको आमदनी के बेहतरीन स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। आपके किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन कि कुछ परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको पुरानी बातें भूल कर वर्तमान में आगे बढ़ने की जरूरत है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल में आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लोग कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। काफी लंबे समय से जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको जल्द ही नौकरी मिल सकती है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज को सही दिशा देने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में नई योजनाएं आ सकती हैं, जिस पर आप अमल करेंगे। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। आप सकारात्मक रूप से अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। इस राशि वाले लोगों को जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। मां संतोषी के आशीर्वाद से प्रेम संबंधित रिश्तो में मजबूती आएगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ संदेश मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति मानसिक रूप से हताश रहेंगे। आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जो आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ जरूरी कामकाज को लेकर आप अचानक व्यस्त हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज में संयम और धैर्य रखें अन्यथा जल्दी बाजी में कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार की गति धीमी रहेगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें। आपको अपने मन को शांत रखना होगा। अपनी बात कहने से ज्यादा आप दूसरों की बात सुनने की कोशिश कीजिए। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके जरूरी कार्यों में सहयोग दे सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को लेकर थोड़े मायूस रहेंगे। आप लोगों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपने हर कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। मां संतोषी की कृपा से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। धन संबंधित योजनाएं पूरी हो सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। पिछले काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दिमागी संतुलन बेहतर रहेगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन में उतार-चढ़ाव की वजह से काफी परेशान रहेंगे। आपका अड़ियल रवैया आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कार्यस्थल में कामकाज का भार अधिक रहेगा। किसी कार्य में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप कहीं भी निवेश करने से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी इच्छाओं पर काबू रखें। आपको परिस्थितियों को समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है, इससे आप हर परिस्थिति का बेहतर तरीके से सामना कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन के उतार-चढ़ाव से जल्दी छुटकारा प्राप्त करेंगे। आपको अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाए रखना होगा, इससे आपको लाभ मिल सकता है। जरूरी कार्यों में किसी खास व्यक्ति की सहायता मिल सकती है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप कार्यस्थल में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार के लोग आपसे कुछ उम्मीदें रखेंगे। आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने वाले हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति कामयाबी की नई ऊंचाइयां प्राप्त करने वाले हैं। मां संतोषी की कृपा से आपके लिए आने वाले दिन बेहतर साबित होंगे। आपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जा सकती है। आप अपने कामकाज के तरीकों में सुधार करेंगे। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों को आप समय पर पूरा कर सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन का पूरा आनंद लेंगे। करीबी रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का समय शुभ रहेगा। आप विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। आपको अपने पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। वित्तीय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने कामकाज का संतोषजनक परिणाम मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जरूरतमंद लोग आपके पास सहायता लेने आ सकते हैं, जिनकी सहायता के लिए आप तैयार रहेंगे। आप अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए नए तरीके अपनाएंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज के प्रति एकाग्रता बनाए रखें। बिजनेस में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आपको लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। घरेलू परिस्थितियों बेहतर रहेंगीं। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने कुछ अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button