विशेष

गालों के आकार में छुपे होते हैं इंसान के गहरे राज, जाने गालों के आकर से व्यक्ति का चरित्र

किसी भी इंसान के राशि व जन्म के तारीख से उसके हाव भाव, व्यवहार, पसंद, नापसंद आदि के बारे में पता लगाया जाता सकता है। यही नहीं राशि और जन्म के तारीख से तो जातक के भविष्य के बारे में भी काफी कुछ जाना जा सकता है। मगर समुद्र शास्त्र कहता है कि किसी इंसान के गाल से भी उसके भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको गालों के आकार के हिसाब से बताएंगे कि आखिर किसी इंसान का भविष्य कैसा होता है…

गोल व गुलाबी गाल 

समुद्र शास्त्र के मुताबिक अगर आपके गाल बड़े, गोल और गुलाबी हैं तो आप बेहद भाग्यशाली हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग जीवन के कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना बेहद आसानी से कर लेते हैं। ये कभी मेहनत करने से नहीं घबराते हैं, यही वजह है कि सफलता इनके कदम चूमती है। ऐसे लोग एक बार अगर किसी काम को करने की मन में ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।

बाहर उभरे गाल

जिन लोगों के गाल बाहर की तरफ उभरे हुए होते हैं, वे करियर के मामले में काफी लकी होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज बेहद आसानी से मिल जाती है। साथ ही इन्हें जिंदगी में कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है, यही वजह है कि इन्हें किसी चीज की कमी नहीं खलती है।

डिम्पल वाले गाल

 

गाल में डिंपल पड़ने को हमेशा आकर्षण का केंद्र माना जाता है और बेशक ऐसे लोग बेहद खूबसूरत होते हैं। ये अपनी खूबसूरती से तो लोगों को आकर्षित करते हीं हैं, साथ ही इनकी बातचीत से भी बहुत जल्दी लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। यही नहीं बल्कि ये स्वभाव से भी बेहद रोमांटिक होते हैं, यही वजह है कि इनके पार्टनर हमेशा इनसे खुश रहते हैं। ऐसे लोगों को भौतिक सुख-सुविधाओं से काफी प्रेम होता है। समुद्रशास्त्र कहता है कि ये लोग कम भरोसेमंद होते हैं।

फूले व चौड़े गाल

समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के गाल फूले हुए होते हैं, वे आर्थिक रूप से बेहद मजबूत होते हैं। इन्हें कभी धन धान्य की कमी नहीं होती है और इसी वजह से इनकी जिंदगी सुख सुविधाओं से भरी होती है। इसके अलावा ये अपनी जिंदगी में बहुत जल्दी बुलंदियों के शिखर पर पहुंचते हैं, इस वजह से समाज में इनका बेहद मान सम्मान होता है। वहीं जिन लोगों के गाल चौड़े होते हैं, वे अपने करियर में ज्यादा सफल नहीं होते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में छोटी से छोटी चीच को पाने के लिए भी बेहद कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

पिचके हुए गाल

आप अपने आस पास ऐसे बहुत से लोगों को देखते होंगे, जिनके गाल अंदर की ओर धंसे होते हैं या पिचके होते हैं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक इन लोगों को  भाग्य का साथ नहीं मिलता है। साथ ही ये लोग पार्टनर के मामले में भी अनलकी साबित होते हैं। इन्हें परिवार की तरफ से भी बहुत कम सपोर्ट मिलता है।

गाल पर तिल होना

लोगों के गाल पर तिन होना आम बात है। मगर समुद्र शास्त्र के मुताबिक अगर किसी महिला के गाल पर तिल होता है तो वो शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर किसी पुरूष के गाल पर तिल है तो वो अशुभ संकेत होता है।

Related Articles

Back to top button