विशेष

बिना हाथ-पैर वाला शख्स चला रहा था रिक्शा, वीडियो देख कर आनंद महिंद्रा ने दिया ये ऑफर

भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भला कौन नहीं जानता। यह अपने ऑटो बिजनेस के अलावा जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं।

आनंद महिंद्रा की पैनी निगाह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर बनी रहती है। शायद ही उनकी नजरों से कोई ऐसी पोस्ट होगी जो बच पाती हो, जिसमें किसी ने अपना हुनर दिखाया हो।

अक्सर आनंद महिंद्रा अपने द्वारा शेयर की गई पोस्ट की वजह से आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। यह लोगों के बीच कोई न कोई पोस्ट साझा करते रहते हैं, जिसके माध्यम से वह लोगों का मनोरंजन करते हैं। आनंद महिंद्रा कभी फनी तो कभी देसी जुगाड़ के कमाल के वीडियो साझा करते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ना सिर्फ अपने बारे में पेश करते हैं बल्कि देश की ऐसी प्रतिभाओं को यूजर्स के सामने लाते हैं जिनके हुनर को कभी पहचान नहीं मिली है।

आनंद महिंद्रा जिन लोगों के अंदर कोई ना कोई प्रतिभा होती है, उनकी प्रतिभाओं की खूब तारीफ करते हैं इतना ही नहीं बल्कि दिल खोलकर मदद का हाथ भी बढ़ाते हैं। इसी बीच कुछ एक ऐसी ही प्रतिभा ने एक बार फिर से आनंद महिंद्रा को चकित कर दिया है। अगर आप भी इस शख्स और इसकी जुगाड़ गाड़ी को देखेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक जुगाड़ गाड़ी की सीट पर एक शख्स बैठा हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ नहीं और ना ही उसके पैर हैं। यह शख्स इस वीडियो में सिर्फ अपने छोटे से शरीर की सहायता से यह गाड़ी चलाता हुआ नजर आ रहा है. ना हाथ,और ना पैर… फिर भी यह शख्स फर्राटे से जुगाड़ गाड़ी को चलाता हुआ दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया इस शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दिल इस शख्स के जज्बे ने जीत लिया है। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के जुनून के इस जज्बे को लोगों के सामने पेश किया है। जो वीडियो में सबसे शख्स रहा है उसके अनुसार वह पिछले 5 साल से इस गाड़ी को चला रहा है।

इस शख्स का यह शौक नहीं बल्कि अपने परिवार के प्रति इसका जमीन है। यह शख्स जुगाड़ गाड़ी चला कर अपने परिवार का पेट पालता है। उसके परिवार में उसके दो बच्चे, पत्नी और बूढ़े पिता हैं।


हाल ही के दिनों में आनंद महिंद्रा ने एक शख्स का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया। इस शख्स का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि इसने मुझे अपना मुरीद बना लिया है। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने इस शख्स को नौकरी का ऑफर भी दिया है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट के जरिए यह बताया कि उनको इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी मालूम नहीं है।

उन्होंने बताया कि उन्हें यह भी नहीं मालूम कि यह वीडियो कितना पुराना है और कहां का है, हां लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि इस शख्स को देखकर वह हैरान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस शख्स की इस बात से अपना मुरीद कर लिया कि वह न केवल अपनी दिव्यांगता से जूझ रहा है बल्कि उसके पास जो है उससे खुश है।

इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने अपने सहयोगी से पूछा कि क्या @Mahindralog_MLL उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं। आनंद महिंद्रा के पास इस वीडियो को लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु उनके ही ट्वीट के कमेंट में कृष्ण कुमार नाम के एक यूजर ने यह लिखा कि उन्होंने इस शख्स को दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में देखा था।

भले ही यह वीडियो चंद सेकंड का है परंतु इस शख्स के जुनून और जज्बे ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में ऑटो का जो नंबर दिखाई दे रहा है उसमें दिल्ली का ही नंबर है तो इससे साफ मालूम हो जाता है कि यह शख्स दिल्ली या एनसीआर के ही किसी इलाके में रहता होगा।

Related Articles

Back to top button