समाचार

रंगरलियां मना रही थी बहू, सास ने रंगेहाथ पकड़ा, पति बोला– अब मेरे सामने दोनों निकाह करो..

पति पत्नी के रिश्ते में भरोसा और वफादारी सबसे महत्वपूर्ण होता है। हालांकि कई बार लोग चोरी-छिपे दूसरा अफेयर भी चला लेते हैं। इस अफेयर की जब पोल खुलती है तो बवाल मच जाता है। बात मारपीट से लेकर जान लेने देने तक पहुंच जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी संग अपत्तिजनत स्थिति में पकड़े जाने के बाद उसकी उसी प्रेमी से शादी ही करा दी।

सास ने बहू को प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ा

दरअसल पति रोजगार के चक्कर में हमेशा घर से बाहर रहता है। उसके घर पर उसकी पत्नी, एक बेटी और मां रहती है। पति के बाहर रहने के चलते पत्नी का अफेयर पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हो गया। दोनों आए दिन फोन पर बातें करने लगे और चोरी छिपे मिलने भी लगे।

पत्नी कई महीनों संग पड़ोसी से चक्कर चलाती रही। हाल ही में उसने अपने प्रेमी को ससुराल बुला लिया था। देर रात सभी के सोने के बाद उसने प्रेमी के लिए दरवाजा खोला और उसे अपने कमरे में ले गई। हालांकि दरवाजे की आहट से उसकी सास जाग गई। उसे लगा कि घर में चोर घुस आया है। लेकिन जब उसने बहू के कमरे में झांका तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सास ने देखा कि उसकी बहू अपने प्रेमी संग बिस्तर पर अपत्तिजनात हालत में पड़ी है। उसने तुरंत शोर मचाया और आस पड़ोस के लोगों को बुला लिया। जल्द पुलिस भी मौके पर आ गई। फिर बहू के मायके वालों को भी बुलाया गया। उसे उसी दिन उसके मायके भेज दिया गया।

पति ने करवा दी पत्नी और प्रेमी की शादी

उधर सास ने अपने बेटे को बहू की काली करतूत बताई तो वह भी हैरान रह गया। वह तुरंत घर आया और पुलिस की मौजूदगी में पत्नी से तलाक ले लिया। साथ ही उसने अपनी बेटी को भी अपने पास रख लिया। इसके बाद जो हुआ वह आप यकीन नही करेंगे। पति ने तलाक के बाद पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

दोनों पक्षों में समझौता होने पर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर ये पूरा मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी को यकीन नहीं हुआ कि पत्नी को रंगेहाथ प्रेमी संग पकड़ने के बावजूद पति ने उसकी शादी करवा दी। वैसे यदि आप उस पति की जगह होते तो क्या करते हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button