बॉलीवुड

शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को बदलना पड़ा था अपना 45 लाख का मंगलसूत्र, जानिए क्या थी मजबूरी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने साल 2007 में शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें 2012 में एक बेटी भी हुई जिसका नाम उन्होंने आरध्या बच्चन रखा। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के चर्चे आज भी होते हैं।

शादी में पहन था 45 लाख मंगलसूत्र

अपनी शादी में ऐश्वर्या ने 75 लाख रुपए की पारंपरिक कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं उनके मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपए थी। ऐश्वर्या जब शादी के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर गई थी तो उनका मंगलसूत्र मीडिया के सामने आया था। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ऐश्वर्या ने यह मंगलसूत्र बदल लिया था। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल बार बार उठ रहा था कि आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो ऐश्वर्या ने अपना मंगलसूत्र बदल लिया। यदि आप ने नोटिस किया हो तो ऐश्वर्या का पहला वाला मंगलसूत्र काफी बड़ा था लेकिन फिर वे छोटा आकार का मंगलसूत्र पहनने लगी।

ऐश्वर्या का पहला वाला मंगलसूत्र लंबाई में बहुत बड़ा था। इसमें एक हीरे का पेंडेंट भी लगा था। फिर जब ऐश्वर्या ने शादी के बाद अपना मंगलसूत्र बदलवा लिया तो वह छोटा नेकलाइन तक था। इसके अलावा अपने पहले मंगलसूत्र की तुलना में ऐश्वर्या ने इसमें डबल लेयर को हटकत सिंगल लेयर कर लिया था। हालांकि इसका पेंडेंट उन्होंने पुराना वाला ही रखा।

इसलिए बदला ऐश्वर्या ने अपना मंगलसूत्र

अब ऐसे में सवाल यही उठता है कि ऐश्वर्या जैसी अमीर सेलिब्रिटी ने अपना मंगलसूत्र बड़े से छोटा क्यों करवा लिया? दरअसल ऐश ने ऐसा अपनी बेटी आरध्या के लिए किया था। इतने बड़े मंगलसूत्र के साथ उन्हें आरध्या की देखरेख करने में दिक्कत होती थी। जब वे आराध्या के साथ खेलती थी या उसे खिलाती थी तो ये बड़ा मंगलसूत्र दिक्कत देता था। बस यही वजह है कि उन्होंने अपने मंगलसूत्र की ज्वैलरी को कम कर इसे छोटा करवा लिया।

काम की बात करें तो ऐश्वर्या को आखिरी बार ‘फन्ने खान’ फिल्म में देखा गया था। साल 2018 में आई सी फिल्म में वे अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आई थी। इसके पहले उनका रणबीर कपूर के साथ ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म में बोल्ड अंदाज देखने को मिला था।

ऐश्वर्या बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 21 साल की उम्र में वे ‘मिस इंडिया’ और ‘मिस वर्ल्ड’ दोनों ही बन गई थी। वर्तमान में वे 46 वर्ष की हैं लेकिन आज भी उनकी सुंदरता बेमिसाल है। उन्होंने खुद को बहुत अच्छे से मेंटेन कर के रखा हुआ है।

Related Articles

Back to top button