अपनी शादी में स्टेज पर खड़े होकर दुल्हन ने गाया ऐसा गाना, सुनकर दूल्हा रह गया हक्का-बक्का:Video
इंटरनेट की दुनिया में वीडियोस की भरमार है। अक्सर सोशल मीडिया पर रोजाना ही कोई ना कोई वायरल वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियोस ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद कोई भी अपने हंसी कंट्रोल नहीं कर पाता है। वैसे देखा जाए तो इन दोनों शादियों से जुड़े हुए अजब-गजब वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमे से कुछ वीडियोज दूल्हा-दुल्हन के क्यूट मोमेंट्स के होते हैं तो कुछ बारातियों के ताबड़तोड़ डांस के होते हैं।
वैसे देखा जाए तो दूल्हा-दुल्हन यही चाहते हैं कि उनकी शादी ख़ास और यादगार रहे। इसके लिए वह कई दिनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। शादी के माहौल में काफी रौनक देखने को मिलती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े हुए तमाम मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। आजकल दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आते हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है।
लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वह जरा हटकर है। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी शादी के स्टेज पर खड़े होकर दुल्हन ऐसा गाना गाती है, कि सबका मुंह खुला का खुला रह गया। वहीं अपनी होने वाली पत्नी का गाना सुनकर दूल्हा भी हक्का-बक्का रह जाता है।
दुल्हन ने शादी में गाया ऐसा गाना
आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि एक दुल्हन अपनी शादी के जोड़े में गजब ढा रही है। लेकिन जैसे ही दुल्हन माइक हाथ में लेकर गाना शुरू करती है, वहां पर मौजूद हर कोई हंसने लगता है। वहीं दूल्हा भी अपनी होने वाली पत्नी का गाना सुनकर जोर-जोर से हंसने लगता है। वहीं दुल्हन के गाने की चॉइस पर भी सभी लोग जमकर हंसते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं।
बता दे की दुल्हन ने बच्चों के पसंदीदा कार्टून डोरेमोन का टाइटल सॉन्ग गाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने ना सिर्फ सभी के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ला दी बल्कि कई लोगों का दिल भी उसने जीत लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पा रहे हैं।
वीडियो हो रहा जमकर वायरल
View this post on Instagram
यह वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में दुल्हन गाना गा रही है। वहीं दूल्हा उसका गाना सुन पर जोर-जोर से हंस रहा है। दुल्हन ने गाना गाकर सभी के चेहरे पर बड़ी से स्माइल ला दी और सबका दिल जीत लिया। भले ही यह वीडियो महज 30 सेकंड का है, परंतु यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।
जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया गया, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग अपने दोस्तों को टैग करते हुए नजर आ रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।