मनोरंजन

पहले प्यार को भुलाने में हो रही है तकलीफ तो आजमायें ये आसान तरीका

प्यार हर इंसान की जिंदगी का एक बहुत ही खुबसूरत पल होता है। जब कोई इंसान किसी के प्यार में होता है तो दुनिया उसके लिए खुबसूरत हो जाती है। उसे उस समय बुरी चीजें भी अच्छी लगने लगती हैं। असल जिंदगी में भी वही सब होता है जो फिल्मों में हीरो के साथ होता है। प्यार जिंदगी में बहुत जरुरी होता है, इससे इंसान सही जीवन जीने का तरीका सीखता है।

रिश्ता टूटने में नहीं लगता ज़रा भी वक़्त:

प्यार का रिश्ता पूरी तरह से भरोसे और विश्वास के ऊपर टिका होता है। हर समय ऐसी स्थितियाँ नहीं होती है कि सबकुछ अपने चाहे अनुसार ही हो। कई बार विपरीत परिस्थितियाँ होने की वजह से इस रिश्ते में खटास भी पड़ जाती है। ऐसे में जरुरत होती है, समझदारी से रिश्ते को सँभालने की। रिश्ते तोड़ने में जरा भी वक़्त नहीं लगता है, लेकिन रिश्ते को बनाये रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

जीवन आगे बढ़ने का नाम है:

अगर सबकुछ करने के बाद भी रिश्ता नहीं बचता है तो बहुत ज्यादा दुःख होता है। लेकिन जीवन में दुखी रहने से काम नहीं चलने वाला होता है। इसके लिए पुराने रिश्ते को भूलकर आगे बढ़ने की जरुरत होती है। कई लोग अपनी पुरानी यादों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाते हैं। अगर आप भी उन्ही में से हैं तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आपको नई शुरुआत करने में काफी मदद मिलेगी।

अपनाएँ ये तरीके:

*- बीते दिनों की बातों के बारे में सोचना बंद कर दें। चाहे अच्छी यादें हो या बुरी यादें, उन्हें भूलने में ही भलाई है। इससे केवल तकलीफ ही होगी।

*- पुराने रिश्ते से जुडी हुई तस्वीरें या गिफ्ट को घर पर ना रखें।

*- अगर आपको पुराने रिश्ते की बहुत ज्यादा याद आ रही है तो बैठकर रो लें। इससे आपके अन्दर का दुःख और गुस्सा दोनों बाहर निकल जायेगा।

*- रिश्ता टूटने के बाद खुद को दुबारा मौका दें और लोगों से घुलते-मिलते रहें।

*- जिस भी काम से आपको सबसे ज्यादा ख़ुशी होती है वो काम करने की कोशिश करें।

*- कहीं बाहर घुमने के लिए जाएँ, इससे पुरानी यादों से मुक्ति मिलेगी।

*- इस समय सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय दोस्तों और परिवार के साथ बिताएं।

Related Articles

Back to top button