विशेष

भारी बारिश में एक छाते में आवारा कुत्ते संग खड़ा रहा शख्स, रतन टाटा ने साझा की दिल छूने वाली तस्वीर

भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर रोचक पोस्ट शेयर करते रहते हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में रतन टाटा ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें एक व्यक्ति बारिश होने पर अपने छाते के नीचे एक कुत्ते को लिए खड़ा है। दरअसल, मुंबई के ताज महल पैलेस के पास एक कर्मचारी भारी बारिश के दौरान एक आवारा कुत्ते को अपनी छतरी के नीचे लेकर खड़ा है।

व्यक्ति ताज महल पैलेस के सामने तब तक खड़ा रहता है जब तक बारिश बंद नहीं हो जाती। ऐसे में कई लोग इस व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं। वहीं उद्योगपति रतन टाटा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस व्यक्ति की तारीफ की है।

ratan tata

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, “इस मानसून में आवारा कुत्ते के साथ छाते को शेयर करना न केवल ताज के कर्मचारी की दया की भावनाओं को व्यक्त करता है, बल्कि आवारा कुत्तों की मदद करने की एक पहल को भी दर्शाता है। मुंबई की भाग दौड़ में कैद एक दिल को छू लेने वाला पल। इस तरह की कोशिश और पहल आवारा जानवरों के लिए एक लंबा रास्ता तय करते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

बता दें, रतन टाटा द्वारा शेयर किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग न सिर्फ इस व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं बल्कि कई लोग रतन टाटा की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि, रतन टाटा एक ‘गोल्डन हार्ट’ वाले व्यक्ति हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है रतन टाटा हमेशा ही अपने कर्मचारियों के लिए कुछ ना कुछ अच्छा ही बोलते हैं। गौरतलब है कि, ताज पैलेस भी टाटा ग्रुप का एक हिस्सा है।

ratan tata

खबरों की माने तो रतन टाटा के पास कई कुत्ते हैं जिनमें से उन्होंने अपने पसंदीदा कुत्ते का नाम ‘गोवा’ रखा है। कहा जाता है कि, टाटा समूह के मुख्यालय मुंबई हाउस में कुत्तों के लिए एक स्पेशल कमरा है। रतन टाटा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने कुत्ते गोवा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि कुत्तों के प्रति रतन टाटा का लगाव कितना है।

ratan tata

एक बार रतन टाटा ने अपने पसंदीदा कुत्ते गोवा के नामकरण की कहानी भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि, “जब हम गोवा पहुंचे थे तो एक छोटा सा पिल्ला इधर-उधर घूम रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद में यह छोटा सा पिल्ला उनके सहयोगी की गाड़ी में आकर बैठ गया और सीधा हमारे साथ ही मुंबई हाउस में आकर रुका। चूँकि कुत्ता गोवा से लाया गया था तो इसलिए हमने इसे गोवा नाम दे दिया।

ratan tata

कौन है रतन टाटा?
28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है। रतन टाटा नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे अवार्ड से नवाजे जा चुके। रतन टाटा साल 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 से 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम किया। रतन टाटा वर्तमान में कोलंबा, मुंबई में रहते हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

ratan tata

Related Articles

Back to top button