धार्मिक

राशिफल- इस एक राशि वाले को मिलेगा कारोबार में बड़ा लाभ, जानें कैसा होगा आपका दिन

मेष

आज मेष राशि के जातकों को कारोबार में अकस्मात वृद्धि मिलेगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। कार्यो में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। रुका धन वापस आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय निवेश से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। साक्षात्कार से सफलता मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता रहेगी। संतान द्वारा सहयोग होगा। आज आप को प्रियजन से उपहार मिलेगा। विरोधी परेशान करेंगे।

 वृषभ

गुरुवार को वृषभ राशि वालों को सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको परेशानी दे सकती हैं। समूहों में शिरकत दिलचस्प लेकिन खर्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफी वक़्त खराब हो सकता है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। आप अपनी समझदारी से कठिन काम भी सरलता से पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत आगे चलकर आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। आप अपनी क्षमता जताने में कोई कसर न छोड़ें।

 मिथुन

आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। सोच-समझकर व्यय करें। आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। यात्रा संभव है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के जातकों अगर नया काम शुरू करने जा रहे हैं उसमें भी लाभ होने का अच्छा संयोग बनने वाला है। रुके हुए और सोचे हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।

 कर्क

आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा।

 सिंह

कर्क राशि के जातकों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। आपके नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण भी बन सकते हैं। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे। शादीशुदा लोगो को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा कुछ खुशनुमा लम्हे आपके हिस्से म आएँगे।

कन्या

आज किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। आपके लिए समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है, आप धैर्य ना खोये, लोगों से अपने संबंध को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल गुरुवार को मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा।

 तुला

तुला राशि को आज साझेदारी में किए गए काम फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि और उत्साह कम हो सकती है। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी संवेदनशील होंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा।

वृश्चिक

आज आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बंधो में स्थिरता आ सकती है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

 धनु

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी। लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। धनु राशि वाले अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। वाणी की कुशलता से लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। यात्रा से यश की प्राप्ति होगी। कृषि कार्यों में तनाव हो सकता है। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी, इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।

 मकर

मकर राशि के लिए गुरुवार का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। स्थान परिवर्तन का योग बनता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर जिसके लिए आप प्रयासरत हैं उसमें अभी थोड़ी देर लग सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका सरल और प्रेमी स्वभाव आपको आपकी गलतियों के लिए क्षमा किए जाने हेतु आपकी सहायता करेगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक आज आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो, खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अधिकारियों द्वारा नयी परियोजना के लिये स्वीकृति देने से आपके विचारों, जो अब तक आपके दिमाग तक ही सीमित था, के विकास और उसको अमल में लाने का अवसर प्राप्त होगा। 

मीन

मीन राशि के जातक आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आपकी मेहनत की सराहना तो होगी लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी। दिन अनुकूल है। काम सरलता से होंगे। उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button