मनोरंजन

कभी ये 7 कलाकार रियलिटी शो से निकाले गए थे धक्के मारकर, आज उनके नाम से ही हिट हो जाते हैं शो

बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री यहां पर हर किसी का सपना होता है कि वह अपना करियर बनाएं। परंतु यहां पर आना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा यहां टिक पाना है। रोजाना ही हजारों की संख्या में लोग अपने मन में सपने संजोए आते हैं परंतु सभी को इंडस्ट्री में कामयाबी नहीं मिल पाती है। कुछ ही लोग होते हैं जिनको सफलता मिलती है।

अगर हम टीवी इंडस्ट्री की बात करें, तो आजकल बहुत से रियलिटी शो शुरू हो चुके हैं, जिसमें ऑडिशन देने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यह रियलिटी शो जहां कुछ लोगों को नाम और शोहरत दोनों दे जाते हैं, तो कुछ लोग इन रियलिटी शो के ऑडिशन में ही रिजेक्ट हो जाते हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, ऐसे कई सुपरस्टार हैं जिन्हें रियलिटी शो में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था परंतु उन्होंने अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। आज उन्हीं कलाकारों के नाम से ही शो हिट हो जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन्ही में से कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कपिल शर्मा

भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह अपनी बेहतरीन कॉमेडी से मायूस चेहरे पर भी खुशी ले आते हैं। इनकी जबरदस्त कॉमेडी लोगों को बहुत पसंद आती है. मौजूदा समय में कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कपिल शर्मा जाना माना नाम हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कॉमेडियन कपिल शर्मा “इंडियन आईडल” के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने “लाफ्टर चैलेंज” में भी हाथ आजमाया परंतु मुंबई के ऑडिशन में वह रिजेक्ट हो गए थे। लेकिन दिल्ली वाले ऑडिशन में उन्होंने जजेस का दिल जीत लिया और आज यह किस मुकाम पर खड़े हैं यह हमें बताने की जरूरत नहीं है।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। यह मौजूदा समय में टीवी की सबसे ज्यादा वेतन लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। परंतु एक वक्त ऐसा भी था जब दिव्यांका त्रिपाठी को “सिने स्टार्स की खोज” से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा चमकता हुआ सितारा हैं, जिसे सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। यह एक बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। यह लगभग हर दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हैं। इनकी पहली फिल्म “विकी डोनर” थी। इस फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना की जिंदगी ही बदल गई। आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के मशहूर शो “रोडीज” से की थी लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि अभिनेता “सिने स्टार्स की खोज” में रिजेक्ट हो गए थे।

राजकुमार राव

राजकुमार राव एक ऐसे हिंदी फिल्म अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग का लोहा सभी ने माना है चाहे वह दर्शक वर्ग हो या फिर आलोचक। एक्टिंग के साथ-साथ राजकुमार राव डांसिंग में भी नंबर वन हैं। जी हां, 16 वर्ष की आयु में उन्होंने “बूगी बूगी” के लिए ऑडिशन दिया था परंतु उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

ईशा मालवीय

ईशा मालवीय ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने “डांस दीवाने” के लिए ऑडिशन दिया था परंतु वह सिलेक्ट ना हो सकी थीं। हालांकि, “उड़ारियां” के प्रमोशन के समय वह उस शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं।

रघु राम

रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि रघु राम “इंडियन आइडल” के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिए गए थे। हालांकि, जजिंग पैनल में मौजूद फराह खान ने उन्हें अपनी फिल्म “तीस मार खान” में काम करने का मौका दिया था। आपको बता दें कि आज रघु राम किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने “रोडीज” में बतौर जज जबरदस्त पहचान बनाई।

सान्या मल्होत्रा

सान्या मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “दंगल” से की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। आज यह बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने एक डांस शो के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

Related Articles

Back to top button