बॉलीवुड

ऐश्वर्या के घर टूटा दुखों का पहाड़, दादा के निधन ने तोड़ दिया, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

घर में बड़े बुजुर्गों का होना बहुत जरूरी होता है। उनके आशीर्वाद और ज्ञान से हम तरक्की करते रहते हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आता है जब ये बुजुर्ग दुनिया छोड़कर चले जाते हैं। इनके जाने से घर सुना हो जाता है। हम कई दिनों तक दुखी रहते हैं। ऐसा ही दुखों का पहाड़ इस समय टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) पर टूट है। उन्होंने अपने दादा श्री भगवत प्रसाद जी को हमेशा के लिए खो दिया है।

दादा के निधन पर दुखी हुई ऐश्वर्या

ऐश्वर्या अपने दादा के बेहद करीब थी। उनका निधन 30 अक्टूबर को हुआ। हालांकि ऐश्वर्या ने इस बात की जानकारी फैंस को आज (1 नवंबर) को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने अपने दादा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या अपने दादा के कितने करीब थी। उन्हें उनके जाने का बड़ा दुख हो रहा है।

ऐश्वर्या ने बताया कि दादा उनकी शादी को लेकर बड़े उत्साहित थे। वे अक्सर कहते थे कि मैं तरी शादी होने से पहले कहीं नहीं जाने वाला। ऐश्वर्या ने 2021 में नील भट्ट से शादी की थी। सौभाग्यवश ऐश्वर्या के दादा भी इसमें शामिल हुए थे। उन्होंने भी शादी की सभी रस्मों में बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

दादा के नाम लिखा इमोशनल नोट

ऐश्वर्या ने अपने दादा के निधन पर कुछ तस्वीरें साझा की और एक प्यारा सा नोट भी लिखा। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने दादा पर प्यार लुटाते नजर आ रही है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा “श्री भगवत प्रसाद जी ने 30 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा ख दिया। वह एक महान कलाकार थे। मैं उनसे प्रेरणा लेती थी। वे विश्व के सबसे अच्छे दादा थे। उन्होंने बिना किसी शर्त के मुझ से प्यार किया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

इसके साथ ही ऐश्वर्या ने पोस्ट में आगे बताया कि वह अपने दादा को कितना मिस कर रही है। वह हमेशा उनके दिल में रहेंगे। वह उनसे बहुत प्यार करती है। अंत में ऐश्वर्या ने भगवान से दादा की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बता दें कि कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या अपने दादा से मिलने गई थी। यहां उन्होंने और उनके पति नील भट्ट ने दादा संग कुछ समय भी बिताया।

इस बात का है पछतावा

हालांकि ऐश्वर्या को इस बात का गम है कि वह अपने दादा संग अधिक समय नहीं बीता पाई। फिलहाल ऐश्वर्या की दिल छू लेने वाली यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। लोग कमेंट कर दादा की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। इस पोस्ट पर शफक नाज और किशोरी शाहणे ने भी कमेंट किया है।

Related Articles

Back to top button