विशेष

क्या आप जानते हैं ड्रिम लिस्ट में सिर्फ इन 11 सपनों को ही पूरा कर पाए थे सुशांत सिंह राजपूत?

रविवार से ही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की बातें और उनकी यादें काफी वायरल हो रही है। उनकी आखिरी पोस्ट से लेकर पुरानी पोस्ट उनके फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं। ऐसी ही एक पोस्ट सुशांत के सपनों की तिजोरी खोलती नजर आई है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बकेट लिस्ट ‘MY 50 DREAMS & COUNTING! 123…’ कैप्शन के साथ शेयर की थी। ये वो सपने थे जिन्हें सुशांत जीना चाहते थे उन्हें पूरा करना चाहते थे।

50 सपनों की बनाई थी लिस्ट

अपनी इस पोस्ट में सुशांत ने मरने से पहले 50 सपनों को पूरा करने की लिस्ट बनाई थी। फिल्मों से जुड़े सुशांत के सपने तो पूरे हो ही रहे थे पर कुछ ऐसे सपने भी थे जो फिलम जगत से बिल्कुल परे थे। एक्टिंग की दुनिया में अपने पैर जमा चुके सुशांत अपनी ज़िंदगी में कई काम करना चाहते थे। 14 सितंबर 2019 को उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने इन्हीं सपनों के बारे में खुलकर बात की थी। अपनी बकेट लिस्ट अपने जीवन में पूरा करने का ख्वाब देखने वाले सुशांत की इच्छाओं में अंतरिक्ष से उनका लगाव साफ़ झलकता था। अपने 50 सपनों में 11 ऐसे सपने थे जिन्हें सुशांत ने जाने से पहले पूरे कर लिए थे।

सिर्फ 11 सपनों को ही जाए सुशांत

  • पहला सपना पूरा हुआ, सुशांत सिंह का पहले सपना था हवाई जहाज़ उड़ाना सीखना जो उन्होंने पूरा किया।
  • एक्टर का दूसरा सपना आयरनमैन ट्राएथलॉन के लिए तैयारी करना जो उन्होंने पूरा किया था।
  • सुशांत का तीसरा सपना आपको उनकी फिल्म धोनी याद आ जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, विकेटकीपर और दाएं हाथ के बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना चाहते थे। जिसे पूरा करने का मौका उन्हें अपनी फिल्म में मिल गया था।
  • ब्लू होल में गोता लगाना सुशांत के इस दूसरे पन्ने का दूसरा और फ़ेहरिश्त का नौंवा सपना था। जिसे उन्होंने पूरा किया।
  • सुशांत ने सर्न की लैब देखने जाने की ख्वाइश वाला 17वां सपना पूरा किया।
  • एक्टर का 21वां सपना था सेनोटेस में तैराकी करना जो उन्होंने पूरा किया।
  • सुशांत ने अपना डिज़्नीलैंड देखने का 25वां सपना भी पूरा किया।
  • सुशांत ने एंड्रोमेडा गैलेक्सी को एक विशाल टेलीस्कोप से देखने और उसका अध्ययन करने का अपना  30वां सपना पूरा किया।
  • सुशांत अपने दोनों हाथों से एक समान तीरंदाज़ी करना चाहते थे। यह उनका 37वां सपना था जिसे उन्होंने पूरा किया।
  • एक्टर का 44वां सपना था विज़िबल साउंड और वाइब्रेशन के प्रयोग करना जिसे उन्होंने पूरा किया।

काबिल-ए-गौर है कि, सुशांत ने 50 सपनों की एक लिस्ट तैयार की थी। जिनमें से उनके सिर्फ 11 सपने ही पूरे हुए। अब ना तो उन सपनों को देखने वाली आंखें रही ना ही उन्हें पूरा करने वाले सुशांत सिंह। रविवार के दिन सुशांत अपने इन अधूरे सपनों के साथ पूरी दुनिया को अलविदा कह गए।

Related Articles

Back to top button