विशेष

19 साल की लड़की ने 40 वर्षीय महिला को बोला Aunty, फिर जो हुआ देख कर यकीन न कर पाएंगे : देखें

‘आंटी किसको बोला बे?’ ये शब्द आप ने कई बार सुने होंगे। ‘आंटी’ (Aunty) एक ऐसा वर्ड है जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में रोज ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को आंटी बोल दिया जाए तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। बहुत ही लड़कियां ऐसी है जिन्हें खुद को ‘आंटी’ सुनना पसंद नहीं होता है। ऐसे में कुछ आपको टोंक देते हैं तो कुछ लड़ाई झगड़े पर ही उतर आते हैं।

अब उत्तर प्रदेश के इटाह के बाबूगंज मार्केट का ये किस्सा ही ले लीजिए। यहां सोमवार शाम को कई महिलाएं करवा चौथ की पूजा की शॉपिंग कर रही थी। मार्केट में बहुत भीड़भाड़ भी थी। ऐसे में एक 19 साल की लड़की ने 40 साल की महिला को साइड देने के लिए ‘इक्स्क्यूज़ मी, आंटी’ (Excuse me, Aunty) बोल दिया। हालांकि ये सुनना उस महिला को पसंद नहीं आया। उसने उस लड़की को गली देने शुरू कर दी और एक चांटा भी मार दिया।

जल्द ही दोनों की लड़ाई मार्केट में छा गई। दोनों एक दूसरे से भीड़ गए। राहगीरों ने जैसे तैसे लड़की और महिला को अलग किया। आलम ये था कि बीच बचाव करने बाद में महिला पुलिसकर्मी को भी आना पड़ा। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले गई जहां दोनों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

जल्द ही ये वीडियो वायरल हो गया और लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। ‘किसी ने कहा कि आंटी बोलने से एक दूसरा युद्ध शुरू हो सकता है।’ वही किसी ने कमेंट कर कहा कि ‘कोई आंटी की जगह क्या बोलना है ये बता दो, क्योंकि मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता हूं।’ फिर एक कमेंट आता है कि ‘योगी जी संज्ञान में ले ,इस अपराध के लिए भी एक कानून बनना चाहिये।’

वहीं एक अन्य यूजर लिखता है ‘अब तो सोच समझ कर ही किसी को आँटी बोलना पड़ेगा।’ एक दूसरे शख्स ने लिखा ‘लड़कियां ही एक दूसरे के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाती।’ एक व्यक्ति ने मजाक में कहा ‘महिलाओं को सोच-समझ कर Aunty बोलें.. जन हित में जारी..। ‘एक यूजर कहता है ‘Aunty शब्द इसीलिए पसंद नहीं होता क्यूंकि ज़्यादा उम्र वालों के लिए बोला जाता है। वैसे किसी के कुछ भी बुलाने से उम्र ना बढ़ती है ना कम बताने से कम होती है।’

वैसे आप लोगों का तो पता नहीं लेकिन मैं आज के बाद किसी भी महिला को आंटी नहीं बोलने वाला।

Related Articles

Back to top button