धार्मिक

रात को सोने से पहले महिलाएं जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसने लगेगा पैसा

महिलाओं को माता लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है। भारतीय सभ्यता के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि घर की स्त्री घर की लक्ष्मी होती है। अगर घर की महिलाएं खुश रहती है तो घर-परिवार के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है परंतु जिस घर की महिलाओं को कष्ट होता है, उस घर से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं, इसलिए घर की महिलाओं को हमेशा खुश रखने का प्रयत्न करना चाहिए। अगर आपके घर की महिलाएं खुश रहेंगी तो घर पर हमेशा देवी देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए महिलाओं के द्वारा अगर कुछ उपाय किए जाए तो इससे धन से जुड़ी हुई परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर की महिलाएं यह कार्य करती हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती है।

आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अगर घर की महिलाएं रात के समय सोने से पहले करती हैं तो इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इतना ही नहीं बल्कि घर की दरिद्रता का भी नाश हो जाता है। इन उपायों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजा स्थल पर जलाएं दीपक

शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया गया है कि रात के समय घर की महिलाओं को घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जिस घर की स्त्री रोजाना नियमित रूप से दीपक जलाती है, उस घर पर माता लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से उस घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। परिवार के सभी लोगों के ऊपर माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

घर के दक्षिण और पश्चिम कोने में जलाएं दीपक

शास्त्रों के अनुसार घर की स्त्री अगर रात के समय सोने से पहले घर के दक्षिण और पश्चिम कोने में दीपक जलाती है तो इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आप अपने घर इस कोने में एक छोटा सा बल्ब भी लगा सकती हैं, जिससे रोजाना इस बल्ब को जलाकर इस दिशाओं में रोशनी की जा सके। इस उपाय को करने से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिस घर के अंदर माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखा जाता है उस घर के ऊपर हमेशा भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है। घर की महिलाओं को रात के समय सोने से पहले यह जरूर देख लेना चाहिए कि घर के बड़े बुजुर्ग जैसे माता-पिता आराम से सो चुके हैं या नहीं। जब घर के बड़े बुजुर्ग और माता-पिता आराम से सो जाएं तब आप सोने के लिए जाइए।

कपूर जलाएं

घर की महिलाएं अगर रोजाना रात के समय शयन कक्ष और पूरे घर में कपूर जलाकर दिखाती हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इतना ही नहीं अगर घर की महिलाएं शयन कक्ष में कपूर जलाकर दिखाती हैं तो इससे पति-पत्नी के बीच चल रहे वाद-विवाद भी खत्म हो जाते हैं और इनके बीच संबंध बेहतर होते हैं। कपूर जलाने से परिवार के साथ संबंधों में मधुरता भी आती है। तनाव और आपसी मनमुटाव खत्म हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button