बॉलीवुड

प्लास्टिक सर्जरी के पीछे इन एक्ट्रेस को झेलना पड़ा दर्द, चेहरा बिगड़ने के बाद खत्म हो गया करियर

बॉलीवुड में एक्ट्रेस सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए काफी जानी जाती हैं। ऐसे में जब कभी इन एक्ट्रेस को अपनी खूबसूरती में कोई कमी नजर आती हैं तो ये प्लास्टिक सर्जरी करवा कर अपने चेहरे को पहले से ज्यादा सुंदर बनाने की कोशिश में लग जाती हैं।

बॉलीवुड में भी कई ऐसी हसिनाएं हैं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल किया था। आज हम भी आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो कि आज प्लास्टिक सर्जरी करवा कर पहले से भी ज्यादा सुंदर दिखने लगी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

आप भी अगर प्रियंका चोपड़ा की पुरानी फोटो और हाल ही कि तस्वीरों को देखेंगे तो आपको भी इसमें फर्क नजर आएगा ही। प्रियंका ने खुद भी बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद अपने लिप और नोज जॉब करवाया है। आज प्रियंका खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पसंद की जाती हैं।

श्रुति हसन

साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता कमल हसन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हसन ने भी अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई हैं। उन्होंने खुद इस को मानते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी कराई है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर आज भी लोगों को पसंद आने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस उम्र में भी यंग गर्ल की तरह ही खूबसूरत लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

कोएना मित्रा

बॉलीवुड का जाना माना चेहरा कोएना मित्रा भी प्लास्टिक सर्जरी का अनुभव ले चुकी हैं। लेकिन कोएना के साथ यह सबसे भयानक अनुभव रहा था। असल में इस प्लास्टिक सर्जरी के बाद कोएना का चेहरा बिगड़ गया था इसके बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया।

राखी सावंत

कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने भी कई बार अपने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी करवाई हैं। सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि राखी ने ब्रेस्ट की भी सर्जरी करवा रखी है। इस बात को उन्होंने टीवी की सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस में भी कई बार बताया हैं।

आयशा टाकिया

कई फिल्मों में लोगों को अपनी खूबसूरती से दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने भी अपने चेहरे की सर्जरी करवा रखी हैं। आयशा ने बताया था कि उन्होंने अपनी लिप सर्जरी करवाई है। जिसके बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया था।

Related Articles

Back to top button