मनोरंजन

बेहद रोमांटिक है प्रियंका के पेरेंट्स की लव स्टोरी, अशोक चोपड़ा के एब्स देख दिल दे बैठी थीं मधु

प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनियाभर के सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने यह मुकाम काफी मेहनत से पाया है। बॉलीवुड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने धीरे-धीरे हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया और आज प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी पाने में सफल हुई हैं। वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें, तो “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी किसी से भी छुपी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा आज अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत कर रही हैं।

हम सभी लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में खूब पढ़ा और सुना है लेकिन आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के मम्मी-पापा के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक डंका पीट चुकीं प्रियंका चोपड़ा के मां-बाप की लव स्टोरी उनसे भी दिलचस्प रही है। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं, प्रियंका चोपड़ा के पेरेंट्स की लव स्टोरी एक्ट्रेस से भी ज्यादा दिलचस्प है। प्रियंका चोपड़ा के पापा को उनकी मां को अपना बनाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थे।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पेरेंट्स की लव स्टोरी अपनी बुक “अनफिनिश्ड” में सुनाई है। प्रियंका के पेरेंट्स की यह कहानी फैंस को बहुत ज्यादा पसंद भी आई है। प्रियंका के मम्मी-पापा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही है।

पंजाबी परिवार से थे प्रियंका चोपड़ा के पिता

प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा अंबाला के पंजाबी हिंदू फैमिली से थे। वह एक आर्मी ऑफिसर थे। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी म्यूजिक और इंटरटेनमेंट की ओर काफी रुचि रही थी।

प्रियंका चोपड़ा के मम्मी-पापा की पहली मुलाकात

प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता की मुलाकात 1981 में बरेली, उत्तर प्रदेश में हुई थी, जहां उनके पापा आर्मी में जनरल सर्जन थे। वहीं मां मधु चोपड़ा क्लारा स्वैन हॉस्पिटल में मरीजों को देखती थीं। वह पहली बार था जब पापा ने प्रियंका चोपड़ा की मां को एक पार्टी में देखा था। वह साड़ी और कमर तक लंबे बालों में काफी जच रही थीं। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा को उनकी मां काफी पसंद आईं और अशोक चोपड़ा को समझ आ गया कि उन्हें अब उनसे दोबारा मुलाकात करनी चाहिए।

प्रियंका के पिता ने बीमार होने का किया था ढोंग

वहीं अगली शाम अशोक चोपड़ा बिना बताए उस हॉस्टल के बाहर पहुंच गए, जहां प्रियंका चोपड़ा की मां काम किया करती थीं। वही सबसे मजेदार किस्सा यह रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के पिता ने बीमार होने का ढोंग भी किया था। दरअसल, हॉस्पिटल के अंदर अपने दिल का हाल बताने पहुंचे अशोक चोपड़ा ने यहां अपना चेहरा गंभीर बना लिया। उन्होंने मधु चोपड़ा के सामने बीमार होने का ढोंग करते हुए कहा “मुझे पेट में काफी दर्द है।”

इसके बाद मधु चोपड़ा यानी प्रियंका चोपड़ा की मां ने उनकी जांच के लिए सब कुछ कर डाला, जो पेशेंट के लिए करना चाहिए। उन्हें कुछ वजह नहीं मिली लेकिन हालत देखते हुए उन्होंने अशोक चोपड़ा को एक पेन किलर दिया। कुछ घंटे बाद अशोक चोपड़ा ने कहा कि उन्हें काफी आराम है, जिसके बाद वह वहां से चले गए।

प्रियंका के पापा ने मधु से पूछ लिया कि वे उनके साथ डेट पर चलेंगी

अगले दिन उन्होंने प्रियंका की मां से पूछ लिया कि क्या वह उनके साथ डेट पर चलेंगी? पहले तो मधु ने यह कहते हुए डेट पर चलने से इनकार कर दिया था कि उन्हें अपनी मां से परमिशन नहीं मिलेगी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पापा भी कहां रुकने वालों में से थे। उन्होंने फिर भी कोशिश की और उन्हें एक तरकीब सूझी और वह अपनी एक मैरिड फ्रेंड को साथ ले गए, जिन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके हस्बैंड ने एक छोटी सी हाउस पार्टी रखी है, जिसके बाद प्रियंका की नानी अपनी बेटी को उस पार्टी में भेजने के लिए तैयार हो गईं।

शादी के लिए किया प्रपोज

पार्टी में ही अशोक चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की मां से पूछ लिया कि क्या वह उनसे शादी करेंगी? प्रियंका की मां यह सुनकर हैरत में पड़ गई थीं और कहा कि वह शादी के लिए अभी तैयार नहीं हैं। उन्होंने फिर पूछा- फिर वह कैसे तैयार होंगी? प्रियंका की मां ने कहा कहीं ना कहीं कोई घंटी बजेगी कि यह लड़का मेरे लिए है। फिर तो अक्सर अशोक चोपड़ा बार-बार उनसे बस यही पूछते रहे कि क्या घंटी बजी?

मधु को हो गया प्यार का एहसास

काफी समय के बाद मधु चोपड़ा को यह एहसास हो गया था कि यह वही हैं जिसकी उन्हें तलाश थी। फिर अशोक चोपड़ा से मधु ने कहा कि उन्हें उनके पापा से परमिशन लेनी होगी। अशोक चोपड़ा के पिता मधु के पिता से मिलने मिले और फिर शादी तय हो गई। इंगेजमेंट के 10 साल बाद उन्होंने शादी कर ली। उसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने यह सच स्वीकार किया कि उन्होंने अशोक चोपड़ा के एब्स को नोटिस किया था।

Related Articles

Back to top button