धार्मिक

12 फरवरी सूर्य बदल रहे अपनी चाल, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, नौकरी की समस्या होगी दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं। यदि कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसके कारण सभी राशि के लोगों के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य ग्रह 12 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं और यह इस राशि में 14 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। आखिर सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से किन राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं सूर्य की राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य की राशि परिवर्तन शुभ साबित होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग नजर आ रहे हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वापस मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। घर के किसी सदस्य या भाइयों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से सरकारी कामों में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत थोड़ी खराब रहेगी इसलिए ध्यान दीजिए। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की बड़े अधिकारी सराहना कर सकते हैं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। आपके व्यापार में विस्तार होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन बेहतर साबित होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का प्रेम विवाह हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फायदा मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को इस अवधि के दौरान मुनाफा मिलने की संभावना है। आपको अपनी भागदौड़ का उचित परिणाम हासिल होगा। खर्चों में कमी आएगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से मिलाजुला फल मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर-परिवार में किसी वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क राशि वाले लोग सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से कई चिंताजनक स्थिति से गुजर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव अधिक बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए। आमदनी से अधिक धन खर्च हो सकता है। पैसों के लेनदेन से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह की राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आने की संभावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित बातचीत थोड़ा विलंब हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। गाड़ी चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा सड़क दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। विदेश में काम कर रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

तुला राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। गलत संगति से बचना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका सहयोग देंगे। संतान संबंधित चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है। दोस्तों और संबंधियों से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान सावधानी बरतें अन्यथा सामान चोरी होने की संभावना है।

मकर राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है। दोस्तों के साथ कहासुनी हो सकती है। किसी रिश्तेदार से अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। गुप्त शत्रुओं तथा झगड़े विवाद से बचना होगा।

Related Articles

Back to top button