समाचार

नितीश को वोटिंग पर है चमत्कार की उम्मीद और एग्जिट पोल होंगे ग़लत साबित, जानिये क्यों

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के जो भी एग्जिट पोल सामने आए हैं, उसमें महागठबंधन को जीत मिल रही है। जिससे की एनडीए में खलबली मच गई है। हालांकि एनडीए को उम्मीद है कि साइलेंट वोटर की मदद से गेम बदल सकता है और उन्हें जीत मिल सकती है। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में महागठबंधन को बहुमत मिल रहा है और महागठबंधन की सरकार राज्य में बनना तय है। इसी तरह से अन्य एग्जिट पोल में भी एनडीए को हार और महागठबंधन की सरकार की जीत दिखाई जा रही है।

हालांकि एनडीए को उम्मीद है कि राज्य में उनकी सरकार ही बनने वाली है। एनडीए को विश्नास है कि महिला वोटरों ने उनके पक्ष में ही वोट डालें हैं। दरअसल बिहार विधानसभा और लोकसभा के पिछले तीन चुनावों में राज्य में महिला वोटरों का प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा था। जिसका सीधा फायदा नीतीश कुमार को मिला था। इसलिए एनडीए को साइलेंट और महिला वोटरों पर विश्वास है कि ये उन्हें जीत दिला सकते हैं।

साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने सबसे ज्यादा 60.5% वोटिंग की थी। जबकि 53.3 फीसदी पुरुषों ने ही वोट डाले थे। इसका फायदा नीतीश कुमार को मिला था और उनकी जीत हुई थी। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 54.9% पुरुषों ने वोट डाले थे। जबकि महिलाओं का प्रतिशत 59.6 रहा था। एनडीए को लोकसभा चुनाव में राज्य की 40 सीटों में से 39 पर जीत मिली थी। ऐसे में उम्मीद है कि महिला वोट गेम बदल सकते हैं।

बिहार बीजेपी चीफ संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में ऐसे बहुत सारे वोटर हैं। जिनको पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं से सीधा लाभ हुआ है। ये साइलेंट वोटर हैं और एग्जिट पोल में ऐसे वोटरों की राय ले पाना मुश्किल होता है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार ही बनेंगी। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों पर खुशी जताते हुए आरजेडी के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि ओपिनियन पोल से लेकर एग्जिट पोल तक हमने लंबा रास्ता तय कर लिया है। इस दौरान लोगों ने तेजस्वी यादव में भरोसा जताया है। हमें जीत का पूरा भरोसा है।

आपको बता दें कि एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिल सकती हैं। जबकि एनडीए को 69-91 सीटें मिलेंगी। बिहार के लोगों की मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव पहली पसंद हैं। बिहार में तीन चरणों में हुआ मतदान हुए थे। जिनकी गिनती 10 नवंबर यानी कल होनी है। ये मतदान 243 सीटों पर हुए हैं।

Related Articles

Back to top button