समाचार

बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपए महीना जेब खर्च दे रही है सरकार, फटाफट जानिए क्या करना होगा

हमारे देश की बड़ी समस्याओं में से एक बेरोजगारी है। लोग अच्छी पढ़ाई लिखाई करके एक अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं। लोग काम करने योग्य होते हैं परंतु उनको इसके बावजूद भी काम करने को नहीं मिलता है, जिसके कारण उनको अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर इंसान के पास पैसा ना हो, तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां खड़ी हो जाती हैं।

हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई रोजगार नहीं मिल रहा। आजकल सरकारी नौकरी की क्या बात करें, प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरियां मिलना बहुत मुश्किल हो चुकी हैं। पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हर संभव कोशिश करने के बावजूद भी उन्हें कोई भी रोजगार नहीं मिल रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए देश के कई राज्य बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश सरकार भी अपने राज्य के बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता देती है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार शिक्षित बेरोजगारों को हर महीने भत्ता मुहैया कराती है ताकि उनका हौसला नए अवसरों के लिए बरकरार रहे। अगर आप भी सरकार की इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आज हम आपको बेरोजगारी भत्ता से जुड़ी हुई सभी जरूरी जानकारियों के बारे में बताने वाले हैं।

1500 रुपए मिलेंगे हर महीने

आपको बता दें कि सरकार की इस योजना के तहत बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 को शुरू की थी। जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी होंगे उनको इस योजना का फायदा 21 से 35 साल के युवाओं को ही प्राप्त होगा।

जब तक उनकी नौकरी नहीं लग जाए, तब तक यह राशि दी जाती है। इस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल बेरोजगार लोग नौकरी ढूंढने और अपना जेब खर्च चलाने के लिए कर सकते हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कैसे अप्लाई करना होगा और इसके लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स और विकलांगता पहचान पत्र (if applicable) जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इस स्कीम का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी होंगे। 21 साल से 35 साल के युवा इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जानिए कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई?

  • अगर आपको मध्य प्रदेश की तरफ से चलाई जा रही बेरोजगारी भत्ता स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://mprojgar.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको एप्लीकेंट्स के ऑप्शन के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारियों को देना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। साथ ही कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें। इस तरह से आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button