अजब ग़जब

100 रुपये में ख़रीदा था इस खटारा हवाई जहाज को, अब हर घंटे हो रही है लाखों की कमाई

वो कहते है न कि किस्मत ऐसी चीज है जो फकीर को भी अमीर बना जाती है। कोई लॉटरी के जरिये लखपति-करोड़पति बन जाता है तो कोई कबाड़ के सामान के जरिए। हम आपको आज एक ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी किस्मत ऐसी चमकी कि वो आज लाखों रूपए कमा रहा है।

दुनिया का पहला पार्टी प्लेन

इस शख्स ने मात्र 100 रुपये में ब्रिटिश एयरवेज का जेट 747 खरीदा था। लेकिन इसने अपना दिमाग लगाकर उस खटारे प्लेन का ऐसा इस्तेमाल किया कि आज दुनियाभर में उसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, इस शख्स ने उस कबाड़ के प्लेन को दुनिया का पहला ऐसा प्लेन बनाया है जिसमें पार्टी होती है।

इतना है एक घंटे का किराया

प्लेन के मालिक एयरपोर्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव सुज़न्नाह हार्वे है। सुज़न्नाह अब इस खटारे प्लेन पर गर्व करते हैं। इसके रिनोवेशन पर सुज़न्नाह हार्वे ने करीब 5 करोड़ खर्च किये गए थे। अब यह 100 रुपए की प्लेन करोड़ों का प्रॉफिट करवा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज का ये पार्टी प्लेन फिलहाल इंग्लैंड के प्राइवेट एयरपोर्ट कोट्सवोल्ड्स में लगा हुआ है। इसका एक घंटे का किराया करीब 1 लाख रुपये हैं।

पूरी तरह बदल गई प्लेन की सूरत

इस कबाड़ के प्लेन की सूरत इस तरह बदल चुकी है कि देखकर कोई यकीन नहीं कर पाता है। प्लेन का लुक अंदर और बाहर से आलिशान बार की तरह है। इसका नाम ही पार्टी प्लेन रख दिया गया है।

यहां कोई भी रेंट देकर पार्टी कर सकता है। इसमें बर्थडे से लेकर कॉर्पोरेट और प्रॉडक्ट लॉन्च पार्टी भी शामिल है। प्लेन के अंदर जाते ही इंसान पार्टी मूड में आ जाता है। अंदर आपको बैठने के लिए आरामदायक चेयर्स, एम्बीएंस और सारा माहौल बेहतरीन मिलेगा। लाइट्स के जरिये यहां माहौल रंगीन बनाया जाता है।

जेट 747 का इतिहास

इस प्लेन के इतिहास पर एक नजर डाले तो जेट 747 को 15 फरवरी 1994 में ब्रिटिश एयरवेज़ में शामिल किया गया था। इसके बाद से इसने करीब 13 हजार 3 सौ 98 उड़ान भरी। इस प्लेन की आखिरी उड़ान 6 अप्रैल 2020 थी। इसके बाद ये प्लेन रिटायर हो गई।

Related Articles

Back to top button