बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि ये 12 सेलेब्स भी सरोगेसी की मदद से बनें माता-पिता, देखें List

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बेटी के माता पिता बन गए हैं। उन्होंने सरोगेसी की मदद से अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा पहली सेलिब्रिटी नहीं है जिन्होंने सरोगेसी की मदद से बच्चे का स्वागत किया है। इससे पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने हुए हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं सेलेब्स के बारे में जिन्होंने माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया और आज ये अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है ये सेलेब्स?

शाहरुख खान

shahrukh khan
शाहरुख खान और गौरी खान तीन बच्चों के माता-पिता है। बड़े बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान के बाद साल 2013 में शाहरुख खान के घर छोटे बेटे अबराम का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ था। अबराम पॉपुलर किड्स में से एक है और आए दिन इनकी क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

शिल्पा शेट्टी

shilpa shetty
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी भी साल 2020 में सरोगेसी के माध्यम से बेटी समिशा की मां बनी। इससे पहले उनके घर बेटे का जन्म हो चुका था जिसका नाम वियान रखा गया। शिल्पा अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।

तुषार कपूर

tushar kapoor
बता दें, अभिनेता तुषार कपूर ने शादी नहीं की लेकिन वह सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य के पिता जरूर बने। साल 2016 में सरोगेसी के माध्यम से लक्ष्य का जन्म हुआ था।

सनी लियोनी

sunny leone
सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है। इनके घर सरोगेसी के माध्यम से साल 2018 में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। इसके बाद सनी लियोनी ने एक बेटी भी गोद ली है।

एकता कपूर

ekta kapoor
तुषार कपूर की बहन और अभिनेता जितेंद्र कपूर की बेटी निर्माता एकता कपूर भी सरोगेसी के माध्यम से साल 2019 में बेटे रवि की मां बनी। एकता कपूर आए दिन अपने बच्चे के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

फराह खान

farah khan

फराह खान भी साल 2008 में सरोगेसी के माध्यम से 3 बच्चों की मां बनी। इस दौरान फराह खान काफी खुश हुई थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि, “आईवीएफ एक आशीर्वाद है और मैं वास्तव में आभारी हूं क्योंकि इसने मेरी जिंदगी बदल दी है।”

लीजा रे

liza re
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे भी साल 2018 में सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटियों की मां बनी थी। बता दें लीजा रे और उनके पति जेसन देहनी की इन दो बेटियों का नाम सूफी और सोलेल है।

श्रेयस तलपडे

shreaysh talpade
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपडे और उनकी पत्नी दीप्ति शादी के करीब 14 साल बाद सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने थे। इनके घर बेटी का जन्म हुआ था जिसका नाम आद्या रखा गया।

सोहेल खान

sohail khan
बॉलीवुड के अभिनेता सोहेल खान भी शादी के करीब 13 साल बाद सरोगेसी के माध्यम से साल 2011 में बेटे युहान के पिता बने थे।

आमिर खान

sohail khan
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान और किरण राव के घर साल 2011 में आईवीएफ के जरिए बेटे आजाद का जन्म हुआ था। गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

प्रीति जिंटा

priety zinta
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा पिछले दिनों ही सेरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों की मां बनी है। प्रीति ने अपने दोनों बच्चों का नाम जय और जिया रखा हुआ है।

करण जौहर

karan johar
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2017 में करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चे यश और रूबी का सरोगेसी के माध्यम से स्वागत किया था।

Related Articles

Back to top button