धार्मिक

आज बना गजकेसरी योग, जानिए किन राशि वालों पर रहेगा इसका शुभ प्रभाव, किसको होने वाला है फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में लगातार होने वाला बदलाव आकाश मंडल में बहुत से शुभ-अशुभ योग का निर्माण करता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से गजकेसरी नाम का शुभ योग बन रहा है, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के ऊपर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह शुभ योग किसके लिए अच्छा साबित होगा और किसके जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकता है? हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं गजकेसरी योग का किन राशियों के लोगों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोग गजकेसरी योग की वजह से अंदरूनी ताकत महसूस करेंगे। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पुराने जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय में आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर गजकेसरी योग का बढ़िया प्रभाव रहने वाला है। अचानक आपको कहीं से धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। सफलता के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद होगी।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का उत्तम प्रभाव रहने वाला है। गजकेसरी योग की वजह से काफी दिनों से रुकी हुई तरक्की आपको मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को गजकेसरी योग का बेहतर नतीजा मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। अचानक आपके वेतन में वृद्धि होगी। कमाई के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम अपने हाथ में लेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे घर-परिवार की खुशियां बढ़ेंगीं। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान होगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंध बेहतर बनेंगे।

 

मकर राशि वाले लोगों की तकदीर पूरा साथ देने वाली है। गजकेसरी योग की वजह से आपके रुके हुए काम काज पूरे होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जो कारगर सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत में सुधार आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए गजकेसरी योग बिजनेस के लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में जबरदस्त फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। मानसिक परेशानियों से मुक्ति प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ कई सुनहरे मौके हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों को इस योग का अच्छा फायदा मिलने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं। यदि आपका प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करेंगे। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इस योग का ठीक-ठाक प्रभाव रहने वाला है, परंतु आपको किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना होगा। खासतौर से आप प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों की राय अवश्य लीजिए। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, परंतु आप अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा ना करें। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। बिजनेस करने वाले लोग अपने भागीदारों पर नजर रखें। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में खूब मेहनत करेंगे। घर-परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी। इस राशि के लोग पैसों का उधार लेन-देन करते समय सतर्क रहें अन्यथा आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि वाले लोगों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यालय में आपके कॉन्फिडेंस को देखकर बड़े अधिकारी बहुत खुश होंगे। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। शादीशुदा जीवन बिता रहे लोगों का जीवनसाथी से बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों को किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटें। आपको अपने सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा, तभी आपको सफलता मिल पाएगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में सुधार देखने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रूप से व्यतीत होगी।

धनु राशि वाले लोग कुछ नया करने का मन बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। घर-परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

Related Articles

Back to top button