बॉलीवुडमनोरंजन

बाप-बेटे दोनों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, एक ने तो पार की सारी हदें

बॉलीवुड की दुनिया आज जैसी दिखती है, पहले के जमाने में कुछ अलग थी। इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही, जिन्होंने सालों तक बड़े पर्दे पर राज किया। इस दौरान इन्होंने कई अभिनेताओं के साथ काम किया। बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं जो रियल लाइफ पिता और बेटे दोनों संग ऑन स्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं। जानें इस लिस्ट में किन- किन अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

माधुरी दीक्षित

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे पर एक्टर ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर दोनों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म याराना और प्रेम ग्रंथ में काम किया था। इसके बाद वो फिल्म ये जवानी है दीवानी के मशहूर गाने घागरा में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं।

ना सिर्फ ऋषि कपूर और रणबीर कपूर बल्कि माधुरी बॉलीवुड के एक और बाप-बेटे की जोड़ी संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। माधुरी ने फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ रोमांस किया। इसके बाद वो उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बत में भी नजर आईं। उस समय माधुरी की उम्र सिर्फ 20 साल थी और विनोद खन्ना की 42 लेकिन उनकी जोड़ी बहुत ही शानदार दिखी। 9 साल के बाद माधुरी विनोद खन्ना के बेटे के साथ नजर आईं।

डिंपल कपाडिया

एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया ने बड़े पर्दे पर सुपरस्टार धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल दोनों के साथ काम किया। उन्होंने साल 1984 में सनी देओल के साथ फिल्म मंजिल मंजिल में काम किया। इसके बाद साल 1991 में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फिल्म मस्त कलंदर और दुश्मन देवता में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म दुश्मन देवता में धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन भी किया।

जयाप्रदा 

जयाप्रदा जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री है। आपको बता दें कि जयाप्रदा भी बाप और बेटे दोनों संग इश्क लड़ा चुकी है। जयाप्रदा ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काम किया। इसके बाद जयाप्रदा ने सनी देओल के साथ भी फिल्मों में इश्क फरमाया।

अमृता सिंह

अपने जमाने की सफल एक्ट्रेस अमृता सिंह ने फिल्मी पर्दे पर अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीता है। अमृता ने कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया। यहां तक कि, अमृता सिंह ने रियल लाइफ पिता-बेटे धर्मेंद्र और सनी देओल के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया। फिल्म ‘बेताब’ से अमृता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वो सनी देओल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने उनके पिता धर्मेंद्र संग फिल्म ‘सच्चाई की ताकत’ में उनकी वाइफ के तौर पर काम किया था।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हेमा मालिनी ने राज कपूर के साथ फिल्म सपनों के सौदागर में रोमांस किया है। वहीं उन्होंने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है।

श्रीदेवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी पिता और बेटे दोनों के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस किया। उन्होंने साल 1989 में एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म चालबाज में काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में एक्टर धर्मेंद्र के साथ फिल्म नाका बंदी में काम किया। मालूम हो कि श्रीदेवी ने धर्मेंद्र के साथ 5 अन्य और फिल्मों में काम किया।

रानी मुखर्जी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने साल 2001 में एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार फिल्म बस इतना सा ख्वाब है में काम किया था। इसके बाद दोनों युवा, बंटी और बबली और कभी अलविदा ना कहना में साथ काम किया। इसके बाद साल 2005 में रानी ने अभिषेक बच्चन के पिता और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्लैक में काम किया। इतना ही रानी पर्दे पर अभिषेक और अमिताभ दोनों के साथ किसिंग सीन दे चुकी हैं।

2001 में रानी ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म बस इतना सा ख्वाब है में किया काम जिसके बाद उन्होंने कई फिल्में की जैसे युवा, बंटी और बबली और कभी अलविदा ना कहना। दोनों कि केमिस्ट्री फिल्मों में बेहद ही शानदार दिखी। वही रानी ने अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन के साथ ब्लैक में काम किया।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने दोनों एक्टर्स नागार्जुन और नागा चैतन्य के साथ काम किया है। नागा चैतन्य के साथ उन्होंने साउथ की फिल्म में रोमांस किया, तो वही वो नागार्जुन के साथ फिल्म Manmadhuhu 2 नजर आईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

इस लिस्ट में आखिरी नाम पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का हैं। ऐश्वर्या ने पर्दे पर बॉलीवुड के शहेंशाह अमिताभ बच्चन के साथ साथ बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भी काम किया हैं। आपको बता दें कि सुपरहिट सांग “कजरा रे” में ऐश्वर्या अमिताभ और अभिषेक दोनो के साथ रोमांस करती नजर आई थी और उनकी ये जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद भी आई थी।

Related Articles

Back to top button