बॉलीवुड

सोनम कपूर सहित 2500 लोगों ने साइन किया खुला पत्र, बोले रिया के खिलाफ मीडिया ट्रायल बंद करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती इस समय ड्रग्स मामले को लेकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 22 सितंबर तक जेल में ही रखा जाएगा। इस बीच मीडिया में जहां देखो वहां रिया और सुशांत की खबरें छाई हुई है। कई खबरों में रिया को विलन बनाकर पेश किया जा रहा है। अब इस बात से बॉलीवुड की कुछ हस्तियां नाराज हो गई है। उन्होंने मीडिया को एक खुला पत्र (Open Letter) लिखा है। इस पत्र में बॉलीवुड सेलेब्स और कुछ अन्य हजारों लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के हो रहे मीडिया ट्रायल का विरोध किया है।

इन सितारों ने किए हस्ताक्षर


इस खुले पत्र का नाम ‘फेमिनिस्ट वॉइस’ रखा गया है। इसके ऊपर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, गौरी शिंदे और जोया अख्तर एवं अभिनेत्री सोनम कपूर सहित करीब 2500 लोगों ने साइन किया है। इतना ही नहीं 60 संगठनों ने इस ओपन लेटर को प्रमोट भी किया है।

खबरों का शिकार करें, महिलाओं का नहीं

इस खुले पत्र की मुख्य लाइन है ‘खबरों का शिकार करें, महिलाओं का नहीं’। यह बात मीडिया को संबोधित करते हुए कही गई है। इसके साथ ही सलाह देते हुए यह बोला गया है कि इस अवसर को मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

सलमान खान और संजय दत्त के प्रति विनम्र क्यों था मीडिया?

इस खुले पत्र में सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) जैसे बड़े सितारों को भी टारगेट किया गया। पत्र में लिखा गया कि मीडिया वाले संजय दत्त और सलमान खान को लेकर विनम्र रहे हैं। इन्हें क्लीन चिट भी दे दी गई है। जबकि दोनों अभिनेताओं का एक लंबा इतिहास रहा है। आप ने सलमान खान और संजय दत्त के प्रति दुनिया को दयालुपन और सम्मान दिखाया। लोगों से उनके फैंस, फैमिली और करियर के बारे में सोचने को कहा गया।

फिर जब रिया की बात आई तो उनके चरित्र का चीरहरण कर दिखाया गया। उनके पूरे परिवार को विलन बना दिया। उनकी फिरफ़्तारी को अपनी जीत बताया। यह आपके लिए जीत क्यों है? इस खुले पत्र में कहा गया कि मीडिया रिया चक्रवर्ती के अनुचित विच हंट को रोक दें। अच्छी महिलाओं का नैतिक ध्रुवीकरण न करें। बल्कि बुरी महिलाएं सजा का पात्र है जो बाकियों को खतरे में डालती है।

वैसे इस मामले में आपकी क्या राय है? क्या मीडिया रिया का मीडिया ट्रायल कर सही कर रही है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Back to top button