बॉलीवुड

इन स्टार्स कपल ने अपनी लिपलॉक तस्वीरों से सोशल मीडिया पर खूब बटोरी सुर्खियां, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड फिल्मी सितारे ना सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी अपने पल पल की प्रोफेशनल और पर्सनल खबरें फैंस के साथ शेयर करते ही रहते हैं। जी हां, फिल्मी सितारें सोशल मीडिया के जरिए फैंस कोई-ना-कोई सरप्राइज देते ही रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया में कई बॉलीवुड कपल जो पति पत्नी हैं, अपनी लिपलॉक तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं, जो कभी तो फैंस को पसंद आती हैं तो कभी वही उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना देते हैं। तो आइए आज हम आपको उन्हीं सितारों से करवाते हैं रू-ब-रू जिन्होंने अपनी लिपलॉक तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। दरअसल, शाहिद पत्नी मीरा के साथ अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं, जिसमें उनकी लिपलॉक तस्वीरें भी शामिल होती हैं। जहां कुछ फैंस दोनों के बीच की इस हॉट केमिस्ट्री को देखकर खुश होते हैं तो वहीं कुछ लोगों में यह तस्वीरें बवाल मचा देती हैं। फिलहाल शाहिद लोगों की परवाह किए बिना मीरा राजपूत के लिए हमेशा अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाला कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का नाम दुनिया भर में शुमार है। यह जोड़ी अपनी हॉट केमिस्ट्री के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। इसी के साथ अक्सर यह जोड़ी लिपलॉक करते हुए भी चर्चा में आ ही जाती है। यही नहीं बल्कि यह कपल अपनी लिपलॉक तस्वीरों के साथ ना सिर्फ कैप्चर हो जाती है बल्कि अपनी उन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करती है।

सैफ अली खान और करीना कपूर

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान और बेबो यानी करीना कपूर अक्सर अपनी लव केमिस्ट्री के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। करीना अपने सोशल अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। सैफ और करीना भी अपनी लिपलॉक तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आ गए थे। मालूम हो कि करीना कपूर सैफ की दूसरी पत्नी हैं और बहुत जल्द ही दूसरे बच्चें की मां बनने वाली हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सावरिया गर्ल यानी सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई। यह जोड़ी भी अक्सर अपनी तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करते ही रहते हैं। इसके अलावा यह जोड़ी भी एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने से कभी नहीं चूकती और अपने लिपलॉक मूवमेंट में कैप्चर हो ही जाती है।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु का प्यार तो कभी किसी से छिपा ही नहीं। बिपाशा अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर पति करण के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। बिपाशा संग करण की लव केमिस्ट्री को देखकर फैंस बेहद खुश होते हैं। बता दें कि बहुत जल्द यह जोड़ी वेब सीरीज डेंजरस में नजर आने वाली है।

Related Articles

Back to top button