धार्मिक

भोलेनाथ की प्रिय हैं ये 6 चीजें, सपने में दिख जाए तो खुल जाते हैं भाग्य,फकीर भी बन जाता है राजा

सपनों की दुनिया बड़ी निराली होती है। जब भी हम आंखें बंद करते हैं और सपनों की दुनिया में खो जाते हैं तो हमे कई तरह की चीजें दिखाई देती हैं। ऐसे में हम भी सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इन सपनों का क्या मतलब हो सकता है। क्या ये हमारे लिए अच्छे हैं? या फिर बुरे हैं? आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। इन सपनों के आने के बाद शिवजी हमारे ऊपर मेहरबान रहते हैं।

मंदिर

सपने में किसी मंदिर को देखना बड़ा शुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में मंदिर नजर आए या आप खुद को मंदिर में भगवान के दर्शन करता देखें, तो ये शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके ऊपर जल्द शिवजी की कृपा बरसने वाली है। आपके सभी दुख अब दूर होने वाले हैं। लाइफ की परेशानियां खत्म होने वाली है।

भगवान शिव

सपने में यदि आपको साक्षात भोलेनाथ दिख जाए तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यदि आप अपने में साक्षात शिवजी या उनकी तस्वीर, मूर्ति देखते हैं तो यह बड़ा शुभ होता है। इस तरह के सपने का मतलब है कि आपको जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आपके जीवन में खुशियों की बाहर आने वाली है। आप जल्द सुख और भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद लेने वाले हैं।

आम का पेड़

सपने में आम का पेड़ देखना भी शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपकी तरक्की होने वाली है। भगवान शिव की कृपा से आपको जॉब और बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। छात्रों को भी लाभ होता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलती है। करियर में आप एक अलग मुकाम हासिल कर सकते हैं।

खुद को पहाड़ चढ़ते देखना

यदि आप सपने में खुद को पहाड़ चढ़ता देखते हैं तो ये शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको शिवजी की कृपा मिलने वाली गई। शिवजी भी अक्सर पहाड़ों पर एकांत में तपस्या में लीन रहते थे। इसलिए इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि आप शिवजी के और करीब जा रहे हैं। ऐसे में आपको उनका आशीर्वाद मिलना स्वाभाविक है।

गाय का दूध

यदि आपको सपने में गाय का दूध दिख जाए तो ये अच्छा सपना माना जाता है। सपने में खुद को गाय का दुख पीते देखना इस बात का प्रतीक होता है कि आपकी लाइफ में जल्द सुख, शांति और समृद्धि आने वाली है। आपके दुख खत्म होने वाले हैं। पैसों की आवक बढ़ने वाली है। घर में अच्छा महौलर रहने वाला है।

गुलाब का फूल

सपने में गुलाब का फूल दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि शिवजी आपसे प्रसन्न हैं। यदि आप इस सपने के बाद कोई नया काम शुरू करें तो उसमें सफलता मिल जाती है। यह सपना आपके जीवन में प्रेम के आगमन को भी दर्शाता है। ये सपना देखने के बाद कुंवारे लोगों की शादी जल्दी हो जाती है।

Related Articles

Back to top button