बॉलीवुड

5 साल के बच्चे की मां हैं “जोधा अकबर” सीरियल की जोधा, 34 की उम्र में जी रही हैं ऐसी लाइफ

टेलीविजन की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम “परिधि शर्मा” का आता है। जी हां, हम उन्ही परिधि शर्मा की बात कर रहे हैं जिन्होंने टीवी का मशहूर सीरियल “जोधा अकबर” में जोधाबाई का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुई हैं। आज भी ज्यादातर दर्शक परिधि शर्मा को उनके नाम से कम और जोधा के नाम से अधिक जानते हैं। उन्होंने अपने इस किरदार से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

15 मई 1987 को इंदौर में जन्मीं परिधि शर्मा में जोधा अकबर शो से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है और यह शो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। परिधि शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में स्टार प्लस चैनल के टी वी सीरियल “तेरे मेरे सपने” से की थी। इस शो में परिधि शर्मा मीरा और रानी के किरदार में नजर आई थीं। परंतु 2013 में शुरू हुए टीवी सीरियल “जोधा अकबर” से वह सबसे ज्यादा मशहूर हुई थीं।

34 साल की परिधि शर्मा आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। जब परिधि ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उसके साल भर के अंदर 2011 में ही शादी करके अपना घर बसा लिया था। परिधि शर्मा ने अहमदाबाद के बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से विवाह किया है। उन्होंने अपनी इस शादी को काफी लंबे समय तक छुपा कर रखा। जब परिधि जोधा के किरदार में नजर आई थीं, तब उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया था।

परिधि शर्मा ने शादी के 5 साल बाद यानी नवंबर, 2016 में एक बेटे को जन्म दिया। इस दौरान उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने परिवार और बच्चों को समय देने का फैसला किया था। परिधि के बेटे का नाम रिधार्व है, जिसकी उम्र 5 साल की हो चुकी है।

भले ही परिधि शर्मा आज एक 5 साल के बेटे की मां बन चुकी हैं परंतु इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। आज भी परिधि बेहद स्लिम ट्रिम हैं। उन्हें देखकर कोई भी ऐसा नहीं कह सकता कि वह एक बच्चे की मां होंगी।

परिधि शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। इन तस्वीरों की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। सोशल मीडिया पर जब फैंस परिधि की फोटो देखते हैं तो उनसे अक्सर उनकी खूबसूरती का राज भी पूछते हैं।

आपको बता दें कि “जोधा अकबर” शो के बाद परिधि शर्मा साल 2016 में “ये कहां आ गए हम” में नजर आई थीं परंतु प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने बहुत ही जल्द काम से ब्रेक ले लिया था। प्रेग्नेंसी के बाद परिधि शर्मा को एक वक्त पहचानना काफी मुश्किल था परंतु उन्होंने खुद को फिट करने के लिए खुद मेहनत की और आज लोग उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ करते हैं।

परिधि शर्मा बेटे को जन्म देने के बाद करीब 2 साल से ज्यादा सीरियल से दूर रही थीं उसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के शो “पटियाला बेब्स” से वापसी की थी। इस सीरियल में परिधि शर्मा ने एक टीनएजर बेटी की माँ बबीता का किरदार निभाया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद परिधि ने सीरियल जग जननी मां वैष्णो देवी कहानी माता रानी में जय मां वैष्णो देवी का किरदार निभाया।

आपको बता दें कि परिधि शर्मा ने साल 2011 में शुरू हुए मशहूर शो “रुक जाना नहीं” में मुख्य किरदार सांची (पूजा शर्मा) की सहेली महक के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

परिधि शर्मा पर यह आरोप हमेशा लगता रहा है कि अभिनय करियर की शुरुआत में उन्होंने अपनी शादी की बात छुपाई थी परंतु इस बारे में परिधि का कहना था कि “मैं एक साधारण इंसान हूं और मुझे नहीं लगता कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सबको सबकुछ बता देना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button