बॉलीवुड

क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंचे सलमान खान को सांप ने काटा, देखिए यहां की Inside Photos और Videos

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार की रात को सांप ने काट लिया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, 27 दिसंबर को ही सलमान खान का 56वां जन्मदिन है ऐसे में उनके फैंस इस मौके को लेकर काफी उत्साहित है और जल्दी ही भाईजान की झलक देखना चाहते थे, लेकिन इसी बीच खबर आई है कि सलमान खान को सांप ने काट लिया जिसके चलते फैंस चिंता में पड़ गए हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर भाई जान की तबीयत कैसी है?

salman khan

बता दें, यह घटना शनिवार की रात की है जब सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में मौजूद थे। रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन उनके साथ यह हादसा हो गया।

जैसे ही सलमान खान को सांप ने काटा तो उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां अभिनेता का इलाज किया गया। रिपोर्ट की मानें तो जिस सांप ने सलमान खान को काटा है वह बिना जहर वाला था। ऐसे में सलमान खान की सेहत पर कोई बुरा असर नहीं है, वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

salman khan

कहा रहा है कि इलाज के बाद सलमान खान सुबह 9:00 बजे अपने फार्महाउस से घर लौट चुके हैं और उनकी तबीयत भी ठीक बताई जा रही है। फिलहाल सलमान खान को आराम करने के लिए कहा गया है।

ऐसे में अब फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है तो क्या वह इसे सेलिब्रेट करेंगे या नहीं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल सलमान खान ने अभी तक इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है।

salman khan

बता दें, सलमान खान के साथ उनकी भांजे आयात का भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया जाता है। सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी आयात खान का जन्म भी 27 दिसंबर को ही हुआ था, ऐसे में मामा भांजे दोनों एक साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं।

अब देखना ये है कि, भाईजान अपना जन्मदिन मनाते है या नहीं? गौरतलब है कि सलमान खान अक्सर अपने पनवेल फार्महाउस में जाते रहते हैं। लॉकडाउन समय भी सलमान खान काफी दिन अपने फार्महाउस पर ही रुके थे।

salman khan

बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट के बारे में तो बहुत जल्द ही फिल्म ‘टाइगर-3’ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट की माने तो कैटरीना और सलमान ने रूस, तुर्की, ऑस्ट्रीया और मुंबई में शूट कर लिया है।

इसके अलावा वह इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में भी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सलमान और कैटरीना दिल्ली के रियल लोकेशन पर शूटिंग करने वाले हैं। यह फिल्म का अंतिम शेड्यूल होगा जो लगभग 15 दिनों तक चलेगा।

salman khan

गौरतलब है कि यह फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। साल 2012 में ‘टाइगर’ रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन कबीर खान ने किया था। इसके बाद साल 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब ऐसे में ‘टाइगर-3’ से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Related Articles

Back to top button